लाइव न्यूज़ :

राजद प्रवक्ता ने बताया, कहाँ हैं तेजस्वी यादव, कहा-मुजफ्फरपुर के हालात पर रखे हुए हैं नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2019 13:19 IST

बड़ी संख्या में बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से बच्चों मौत की खबरों के बीच तेजस्वी यादव के राजनीतिक परिदृश्य से गायब रहने पर सवाल उठ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे तेजस्वी यादव फिलहाल दिल्ली में हैं और मुजफ्फरपुर के हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं-आरजेडी राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने कहा था कि तेजस्वी की तबीयत अभी नासाज है इसलिए वे दिल्ली से नहीं आ सके हैं ।

आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के प्रदेश के बाहर होने पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव फिलहाल दिल्ली में हैं और मुजफ्फरपुर के हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।

इससे पहले बड़ी संख्या में बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से बच्चों मौत की खबरों के बीच राजनीतिक परिदृश्य से गायब रहने के बारे में पूछे जाने पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने बुधवार को कहा कि हो सकता है कि वह विश्व कप देखने गए हों।

 

तेजस्वी के एईएस (चमकी बुखार) से बिहार में 144 बच्चों की मौत हो जाने पर भी राजद नेता की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आने के बारे में पूछे जाने पर रघुवंश ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि तेजस्वी कहां हैं। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि वह अभी कहां हैं पर हमारे अनुमान के अनुसार क्रिकेट का जो विश्व कप मैच चल रहा है, उसे देखने गए होंगे लेकिन इस बारे में आश्वस्त नहीं हूं। 

इससे पहले मंगलवार को राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने कहा था कि तेजस्वी की तबीयत अभी नासाज है इसलिए वे दिल्ली से नहीं आ सके हैं । यह पूछे जाने पर तेजस्वी की कितने दिनों से तबीयत खराब है, वीरेंद्र ने कहा था कि वह तारीख नहीं बता सकते पर उनकी तबीयत कुछ नासाज है।

गौरतलब है कि तेजस्वी दो जून को अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में तथा 11 जून को पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के जन्मदिवस के अवसर पर वे अनुपस्थित रहे थे । 

टॅग्स :चमकी बुखारतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया