लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानमंडल में चूहा लेकर पहुंचे RJD विधायक, वजह जानकर रह जाएंगे 'दंग', ये है मामला

By अनुराग आनंद | Updated: March 6, 2020 14:12 IST

आरजेडी विधायक सुबोध कुमार ने कहा कि बिहार में बांध को खाने वाला, शराब गटकने वाला और अस्पताल में रखे स्लाइन पीने वाला अपराधी चूहा आज पकड़ा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश सरकार पर हमला करते हुए विधान पार्षद सुबोध कुमार ने कहा कि अब एनडीए सरकार को चाहिए कि वह अब चूहे पर उचित कार्रवाई करे। बिहार के बड़हरिया से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक श्याम बहादुर सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं।

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को वहां मौजूद सदस्य आश्चर्य चकित रह गए जब राजद विधान पार्षद सुबोध कुमार राय एक जिंदा चूहे को लेकर सदन में पहुंच गए। इसके साथ ही सदन में सुबोध कुमार ने चूहे को गुनहगार बताते हुए कार्रवाई की बात कही। 

एनबीटी के मुताबिक, आरजेडी विधायक सुबोध कुमार ने कहा कि बिहार में बांध को खाने वाला, शराब गटकने वाला और अस्पताल में रखे स्लाइन पीने वाला अपराधी चूहा आज पकड़ा गया है।

इसके साथ ही नीतीश सरकार पर हमला करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि अब एनडीए सरकार को चाहिए कि वह अब चूहे पर उचित कार्रवाई करे। इस मौके पर हंगामा भी हुआ, जिसमें कांग्रेस विधायक ने राजद विधायक के साथ मिलकर सरकार पर सवाल खड़े किए। 

इसके अलावा, बिहार के JDU विधायक ने नीतीश कुमार की तारीफ की-बिहार के बड़हरिया से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक श्याम बहादुर सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, श्याम बहादुर सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि नीतीश कुमार न तो गजनी की गाय हैं न ही बकरी का मेमना है।

उन्होंने लिखा कि नीतीश चाणक्य की जमीन पर पला चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक का वंशज है। जो खूनी बाघ और बकरी दोनों को एक ही घाट पर पानी पिलाने पर मजबूर कर देता है। नीतीश उसी चंद्रगुप्त की परंपरा का वाहक है जो हर बार सेल्यूक्स को पराजित करता है।

वहीं, विधायक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि नीतीश की लाठी से न गजनी को उसकी अम्मा बचायेगी और न ही शुंगवंशी की तलवार काम आएगी। नीतीश ने सालों तक बिहार में संघियों की नाक में नथिया पहनाकर बुद्धिज्म की धून पर कत्थक कराया है। शताब्दियों से दबे बुद्धिज्म को आरएसएस की काट में खड़ा करने का काम किया है।...

देखिए विधायक श्याम बहादुर सिंह का फेसबुक पोस्ट..

src="https://www.facebook.com/plugins/post.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebo…" width="500" height="497" scrolling="no" frameborder="0" allowTransparency="true" allow="encrypted-media"

नीतीश की लाठी दिमाग की बत्ती भी खोल देती है...विधायक ने लिखा कि चिंता मत करिये, नीतीश की लाठी सिर्फ़ शरीर पर ही नहीं पड़ती है, बल्कि दिमाग की बती भी खोल देती है। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा सकती है। विधायक इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने लिखा कि मगध के प्रत्येक निरंकुश धनानंदों का अंत भी चंद्रगुप्त के वंशजों ने ही किया है।

आधुनिक बिहार के निर्माता नीतीश ने अब गाँव-गाँव में सड़क के किनारे वाले खेलने-पलने वाले को राज करना सीखा दिया है। नीतीश न तो गजनी का मोहताज है न ही किसी शूंगवंशी का, नीतीश ने सदियों से दबे-कुचले हजारों सिपहसालारों की फौज खड़ी कर दी है जो हर हाल में नीतीश पर होने वाले हमलों को निष्प्रभावी कर देगी।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण