लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर जदयू पर दबाव बनाने लगे राजद के नेता, जदयू नेताओं की बंध गई है घिग्घी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2022 16:16 IST

पहले जहां राजद के वरिष्ठ नेता शिवानन्द तिवारी ने नीतीश कुमार को अपने लिए आश्रम बनाने की सलाह दी, उसके बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव को अगले साल 2023 मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देराजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव को अगले साल 2023 मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दियाविधायक भाई वीरेंद्र ने भी डंके की चोट पर कहा है कि नीतीश कुमार खुद तेजस्वी यादव की ताजपोशी कर केंद्र की राजनीति करेंगेमहागठबंधन के साथ जाने पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहज महसूस नहीं कर रहे हैं

पटना: भाजपा से नाता तोड़ महागठबंधन के साथ जाने पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। पहले जहां राजद के वरिष्ठ नेता शिवानन्द तिवारी ने नीतीश कुमार को अपने लिए आश्रम बनाने की सलाह दे दी, उसके बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव को अगले साल 2023 मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया। 

वहीं, जगदानंद सिंह के बयान के बाद अब पार्टी प्रवक्ता व विधायक भाई वीरेंद्र ने भी डंके की चोट पर कहा है कि नीतीश कुमार खुद तेजस्वी यादव की ताजपोशी कर केंद्र की राजनीति करेंगे। भाई वीरेन्द्र ने कहा कि तेजस्वी यादव की ताजपोशी पर राजद और जदयू के बीच सहमति बन चुकी है। यानी अगले साल तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जायेंगे। 

उन्होंने कहा कि आज न कल तेजस्वी यादव की ताजपोशी होनी ही है। हम बस सही समय का इंतजार कर रहे हैं। इस तरह से एक ओर जहां तेजस्वी यादव की तरफ से राजद ने खुल्लम खुल्ला ऐलान कर दिया है तो दूसरी तरफ जदयू नेताओं को जवाब देने में पसीने छूट रहे हैं। पार्टी का कोई भी नेता साफ-साफ बोलने से बच रहा है। 

इस मुद्दे पर राजद के सामने जदयू नेताओं और मंत्रियों की घिग्घी बंध गई है। क्या बड़ा क्या छोटा, किसी नेता में साफ-साफ बोलने की हिम्मत नहीं हो रही है। जगदानंद सिंह के बयान के बाद जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बहुत नपे तुले शब्दों में तंज कसा था। उन्होंने कहा कि जगदा बाबू का बयान उस पिता के एक्शन की तरह है, जो किसी अनहोनी के भय से अपने बेटा या बेटी की शादी जैसे-तैसे निपटा लेना चाहता है। 

शुक्रवार को जब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से इस मुद्दे पर मीडिया के द्वारा सवाल पूछा गया तो वे प्रदेश अध्यक्ष की तरफ सवाल को टाल कर निकलने में ही अपनी भलाई समझी। वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम इस तरह के बयानों की नोटिस नहीं लेते हैं। हर चीज पर बयान दें यह जरूरी नहीं। 

वहीं, नीतीश कैबिनेट में जदयू कोटे के मंत्रियों की भी हालत खराब है। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से जब तेजस्वी की ताजपोशी करने के राजद नेताओं के बयान पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी के व्यक्तिगत विचार और बेतुके बयान पर रिएक्ट करने की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी