लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजद नेताओं ने नीतीश कुमार पर बनाया दबाव, जल्द ताजपोशी की रखी मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2023 16:00 IST

तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने वालों में राजद विधायक विजय मंडल, प्रेम शंकर यादव के बाद सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के विधायक मुकेश यादव का भी नाम शामिल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में गठबंधन की सरकार में जल्द कोई बड़ा बदलाव होने को लेकर सुगबुगाहट तेज तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग हुई तेज राजद के कई नेताओं ने सीएम नीतीश से कुर्सी छोड़ने को लेकर दिया बयान

पटना: बिहार में राजद के द्वारा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज कर दी गई है। हालांकि, तेजस्वी यादव ने यह कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने के लिए कोई हडबडी नहीं है। बावजूद इसके राजद के नेता और विधायक अब देर बर्दाश्त करने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

इस मुद्दे को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहें हैं और तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री की कमान देने की अपील नीतीश कुमार से कर रहें हैं।

तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने वालों में राजद विधायक विजय मंडल, प्रेम शंकर यादव के बाद सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के विधायक मुकेश यादव का भी नाम शामिल हो गया है। मुकेश यादव ने भी तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को तेजस्वी यादव के नाम पर जनता ने वोट किया है और हम सभी की इच्छा है। तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द बिहार की कमान मिले। मुकेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का वचन दिया है। हम सभी को उम्मीद है कि तेजस्वी यादव जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

हम सभी विधायक ही नहीं बल्कि सभी छात्र, नौजवान, किसान समेत अन्य वर्गों की इच्छा है कि तेजस्वी यादव बिहार की कमान संभाले और जनता से किए हुए वादे को जल्द से जल्द पूरा करें। विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीट जीतने के बावजूद भी तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को अपना नेता बनाया ताकि भाजपा को रोका जा सके इसलिए नीतीश कुमार भी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए तेजस्वी का कमान सौंपे।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव का समर्थन किया है।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए