लाइव न्यूज़ :

आजाद भारत में पहली बार अनाज और कफन पर टैक्स लगाया गया है, जीएसटी लगाने पर बोले तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2022 17:45 IST

तेजस्वी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अति आवश्यक खाद्य पदार्थों गेंहू, अनाज, चावल, आटा, किताब, कफन, इलाज इत्यादि पर भी जीएसटी लगाकर गरीबी में आटा गीला करने जैसा क्रूर काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा- जीएसटी लगाकर गरीबी में आटा गीला करने जैसा क्रूर काम किया हैआरजेडी नेता ने बेरोजगारी, मंहगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र पर साधा निशानाछोटे, मंझोले किसान व व्यापारियों को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया गया

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने को लेकर एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आजाद भारत में पहली बार अनाज और कफन पर टैक्स लगाया गया है, जिसका सबसे अधिक खामियाजा निम्न और मध्यम वर्ग को उठाना पड़ेगा। तेजस्वी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अति आवश्यक खाद्य पदार्थों गेंहू, अनाज, चावल, आटा, किताब, कफन, इलाज इत्यादि पर भी जीएसटी लगाकर गरीबी में आटा गीला करने जैसा क्रूर काम किया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देशवासी नोटबंदी के बाद से बदहाल अर्थव्यवस्था, बेतहाशा महंगाई और रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी एवं नौकरी के विकल्पों के अभाव से पहले से ही जूझ रहे थे कि अब सरकार ने आजादी के बाद अति आवश्यक खाद्य पदार्थों पर भी जीएसटी लगा दिया गया। इस टैक्स के कारण दूध-दही, घी, आटा, चावल, स्टेशनरी इत्यादि के भाव 10-15 फीसदी बढ़ गए हैं। इससे लोगों की पढ़ाई लिखाई और खान-पान व पोषण अर्थात् लोगों के भविष्य और वर्तमान पर सीधा सीधा असर पड़ रहा है। 

उन्होंने बेरोजगारी को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर बीतते महीने के साथ देश में डेढ़-दो करोड़ बेरोजगारों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। यानी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और बिना सोचे समझे अचानक लिए गए अतार्किक फैसलों एवं गलत जनविरोधी नीतियों के कारण एक ओर आय के विकल्प लगातार खत्म हो रहे हैं। वहीं बढ़ती महंगाई और नित नए थोपे जा रहे टैक्सों के कारण बचत और जीवनयापन करना असंभव सा हो गया है। 

तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार दाम बढ़ाकर, राष्ट्र की संपत्ति बेचकर, निजीकरण कर, नौकरी छिनकर, लोगों की पेट पर लात मारकर कमाई करना बिल्कुल बंद करे। आम आदमी, गरीब, मजदूर, किसान का जीना मुहाल हो गया है। छोटे व मंझोले किसान व व्यापारी बर्बाद हो रहे हैं। सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को आम नागरिकों की पहुंच से बाहर कर दिया गया है। पूंजीपति मित्रों के 11 लाख करोड़ की राशि तक के टैक्स और लोन माफ करने वाली जनविरोधी केंद्र सरकार में आम आदमी बिल्कुल विकल्पहीन और आशा-विहीन हो गया है जो देश के लिए बहुत खतरनाक है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी