लाइव न्यूज़ :

बिहार: RJD का नीतीश कुमार पर तंज, मनोज झा बोले- 40 सीट हासिल करने के बाद कोई सीएम कैसे बन सकता है

By विनीत कुमार | Updated: November 15, 2020 13:44 IST

बिहार में आज एनडीए की बैठक है। इस बीच आरजेडी ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला किया है। जेडीयू के चुनाव में आए केवल 40 सीटों पर मनोज झा ने कहा कि बिहार के लोगों का मत नीतीश कुमार के खिलाफ है।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए की पटना में बैठक से पहले नीतीश कुमार पर आरजेडी का तंज, कहा- 'बिहार का मत नीतीश के खिलाफ'पटना में आज जेडीयू और बीजेपी विधायकों की अलग-अलग बैठक, इसके बाद होगी एनडीए की साझा बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू के खराब प्रदर्शन के बावजूद एनडीए बहुमत हासिल करने में कामयाब रहा। एनडीए को 125 सीटें मिली हैं जबकि महागठबंधन को 110 सीटों से संतोष करना पड़ा। एनडीए के बहुमत के करीब पहुंचने में बीजेपी की बड़ी भूमिका रही जिसने 74 सीटों पर कब्जा जमाया।

नतीजों के बाद अब सरकार गठन को लेकर कोशिश जारी है। इस बीच आरजेजी ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

एनडीए का हिस्सा नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू केवल 40 सीटों पर इस बार सिमट गई। इसे लेकर मनोज झा ने तंज कसा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मनोज झा ने कहा, 'कोई केवल 40 सीट हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है। लोगों का मत उनके खिलाफ है। वह खत्म हो चुके हैं, उन्हें इसे लेकर सोचना चाहिए। बिहार अपना विकल्प चुन लेगा। इसमें एक हफ्ते, 10 दिन या फिर एक महीने भी लग सकते हैं लेकिन ये होगा।'

बता दें कि पटना में आज एनडीए के विधायकों की मीटिंग से पहले जनता दल यूनाइटेड के नव निर्वाचित विधायकों की एक बैठक हो रही है। नीतीश कुमार के घर हो रही इस बैठक में सीएम पद समेत कई मुद्दों पर चर्चा के आसार है। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के विधायकों की भी अलग मीटिंग हो रही है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, भूपेंद्र यादव भी मौजूद हैं।

बीजेपी में डिप्टी सीएम को लेकर कुछ अटकलें जारी है, जिस पर तस्वीर आज साफ हो सकती है। सरकार गठन पर चर्चा करने के लिए बीजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी को भी दिल्ली बुलाया है। बीजेपी और जेडीयू के विधायक दलों की बैठक के बाद एनडीए की पटना में बैठक होगी। इस बैठक में बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी के सभी नए 125 विधायक शामिल होंगे। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारआरजेडीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील