लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को नोटिस, राजद महासचिव अब्दूल बारी सिद्दीकी ने कहा-जवाबों से संतुष्ट नहीं होने पर होगी कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: January 18, 2023 19:51 IST

बिहारः गठबंधन में शामिल किसी भी शीर्ष नेताओं पर बोलने का अधिकार सिर्फ लालू यादव और तेजस्वी यादव को ही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। किसी एक की वजह से पार्टी में दरार नजर आता है।

पटनाः बिहार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को राजद के द्वारा नोटिस जारी किये जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। नोटिस जारी करने के बाद राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दूल बारी सिद्दीकी ने साफ-साफ कहा है कि अगर पार्टी आलाकमान सुधाकर सिंह के जवाबों से संतुष्ट नहीं होती है तो उन्हें पार्टी से निकालने की भी कार्रवाई कर सकती है।

 

उन्होंने साफ कहा कि कोई भी पार्टी के संविधान से ऊपर नहीं है। हर पार्टी का अपना संविधान होता है और सभी को उसका पालन करना जरूरी होता है। सिद्दीकी ने बताया कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी कि क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए उन्हें परेशान नहीं किया जा रहा था।

लेकिन जिस तरह से बयानबाजी की जा रही थी, उससे लालू प्रसाद यादव भी काफी दुखी थे। इसलिए उन्होंने कहा कि बार-बार जो इस तरह की बातें हो रही हैं, वह पार्टी अनुशासन के विपरीत है। इसलिए लालू यादव ने ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हमलोगों के हालिया कार्यकारणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि हमरी पार्टी के तरफ से गठबंधन में शामिल किसी भी शीर्ष नेताओं पर बोलने का अधिकार सिर्फ लालू यादव और तेजस्वी यादव को ही हैं। ऐसे में सुधाकर के तरफ से जो कुछ भी बोला गया हैं, उससे पार्टी को नुकसान हुआ हैं।

इसलिए उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के बाद सुधाकर सिंह का जवाब सही तरीके का नहीं होता है तो पार्टी के अनुसाशन समिति और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। सिद्दीकी ने कहा कि जब हम गठबंधन में हैं तो उसकी जो नियम हैं, उसका पालन करना होता है।

उसको कभी भी तोड़ना नहीं होता है। इससे बेहद नुकसान होता है। किसी भी पार्टी के नेताओं को कुछ समस्या होती है तो पार्टी फोरम में अपनी बात रखते हैं, न की खुलेआम इस तरह की बयानबाजी करते हैं। यह बेहद गलत होता है। हमारी पार्टी कतई नहीं चाहती हैं कि किसी एक की वजह से पार्टी में दरार नजर आता है।

टॅग्स :बिहारआरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?