लाइव न्यूज़ :

राजद ने पोस्टर लगवा कर 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर दी भारतीय सेना को बधाई, लिखा- 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो पाकि…'

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2025 20:40 IST

इसी कड़ी में गुरुवार को राजद की ओर पूरे पटना में पोस्टर लगवा कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी गई है।

Open in App

पटना: भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किए जाने के बाद देशभर में उत्साह देखा जा रहा है। सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्ष के नेता भी भारतीय सेना को बधाई दे रहे हैं। भारतीय सेना पर गर्व कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को राजद की ओर पूरे पटना में पोस्टर लगवा कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी गई है। राजद कार्यालय के बाहर लगाई गई पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। तेजस्वी यादव के द्वारा पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोषों को श्रद्धांजलि देते हुए तस्वीर को भी लगाया गया है। 

पोस्टर में भारतीय सेना के विमान, भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को दर्शाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है "जय हिन्द! जय हिन्द ! जय हिन्द की सेना !! " इसके बाद लिखा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को लख-लख बधाईयां। हमें भारतीय सेना पर गर्व है। पोस्टर पर लिखा गया है कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो पाकी… 9 आतंकी अड्डों को उड़ा सकती है एक चुटकी सिंदूर… तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें तबाह कर सकती है एक चुटकी सिंदूर… पीओके छीन सकती है एक चुटकी सिंदूर…’ 

इसके साथ ही आगे तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘हिंद सेना जिंदाबाद…जिंदाबाद… जय हिन्द…जय सेना…’इसके साथ ही तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ लिखा गया है कि भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई और उनके सिंदूर की रक्षा की है। पोस्टर को राजद नेताओं के द्वारा लगवाई गई है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर भी भारतीय सेना को धन्यवाद दिया था। तेजस्वी यादव ने लिखा था कि भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के द्वारा मंगलवार और बुधवार की दरम्यान रात 1.05 बजे से 1.30 बजे तक चले 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारत की सैन्य कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय समेत नौ आतंकी ठिकाने तबाह किए गए हैं। भारतीय सैन्य बलों के इस हमले में करीब 90 आतंकी मारे गए हैं।

टॅग्स :आरजेडीTejasभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह