लाइव न्यूज़ :

वक्त आ चुका है, बड़े खुलासे का, जल्द उन सभी चेहरों से नकाब उतारूंगा..., राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2022 20:32 IST

राजद के विधायक तेजप्रताप यादव अपने ही दल के कई नेताओं और परिवार के बेहद करीब रहने वालों से नाराज चल रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप के इस ट्वीट ने एकबार फिर से राजद की चिंताएं बढ़ा दी है. तेजप्रताप ने यह साफ नहीं किया कि वह किससे नाराज हैं.तेजप्रताप के इस ट्वीट के बाद अब राजद में ही सबसे अधिक खामोशी है.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव एक बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं. उन्होंने इसे लेकर ट्विटर पर यह दावा किया है कि वे जल्द ही ऐसे चेहरों को बेनकाब करेंगे, जिन्होंने उन्हें नासमझ समझने की भूल की है.

 

 

तेजप्रताप के इस ट्वीट ने एकबार फिर से राजद की चिंताएं बढ़ा दी है. हालांकि तेजप्रताप ने यह साफ नहीं किया कि वह किससे नाराज हैं. अपने ट्वीट में तेजप्रताप ने लिखा है कि वक्त आ चुका है...एक बडे़ खुलासे का. जल्द उन सभी चेहरों से नकाब उतारूंगा, जिन्होंने मुझे नासमझ समझने की भूल की.

वहीं, तेजप्रताप के इस ट्वीट के बाद अब राजद में ही सबसे अधिक खामोशी है. बता दें कि तेजप्रताप अपने ही दल के कई नेताओं और परिवार के बेहद करीब रहने वालों से नाराज चल रहे हैं. इससे पहले भी कई बार तेजप्रताप राजद के वरिष्ठ नेताओं से आमने-सामने हो चुके हैं.

हाल के दिनों में राजद में अपनी उपेक्षा को लेकर वह सार्वजनिकतौर पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. कई बार वे बिहार राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर अपमान करने का आरोप लगा चुके हैं. हालांकि उनके इस ट्वीट के अभी कई मायने निकाले जा रहे हैं.

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम