लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इस माह लौट रहे हैं दिल्ली, बिहार की सियासत पर होगी नजर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2023 14:45 IST

दरभंगा के पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी ने ट्वीट कर लिखा है कि आज लालू यादव से सिंगापुर में करीब तीन घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और राज्य सभा सांसद बहन मीसा भारती और रोहिणी आचार्या भी साथ में मौजूद रहीं। 

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव के दिल्ली लौटने की जानकारी दरभंगा के पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी ने दीफातमी पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए सिंगापुर गए हुए थेलालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में दो माह पूर्व हुआ है

पटना: बिहार में सात्तारूढ़ महागठबंधन में जारी अंतर्कलह के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव किडनी के सफल ऑपरेशन के बाद सिंगापुर से दिल्ली वापस लौट रहें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनके लौटने के बाद सूबे की सियासत में बड़े बदलाव हो सकतें हैं। लालू यादव 10-11 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती के साथ वापस लौटेंगे।

दिल्ली के बाद उनके पटना लौटने की भी संभावना है। इस बात की जानकारी दरभंगा के पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी ने दी है। फातमी पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए सिंगापुर गए हुए थे। फातमी ने ट्वीट कर लिखा है कि आज लालू यादव से सिंगापुर में करीब तीन घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और राज्य सभा सांसद बहन मीसा भारती और रोहिणी आचार्या भी साथ में मौजूद रहीं। 

उन्होंने लालू प्रसाद यादव सहित उनकी बेटियों मीसा भारती और किडनी डोनेट करने वाली रोहिणी आचार्या के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर डाली है। तस्वीर में लालू प्रसाद यादव और रोहिणी आचार्या दोनों ऑपरेशन के बाद स्वस्थ दिख रहे हैं। लालू प्रसाद हाफ सफेद शर्ट पहने हुए हैं और रोहिणी आचार्या भी सफेद कुर्ती में हैं। लालू प्रसाद यादव के चेहरे पर चमक भी दिख रही है। 

लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में दो माह पूर्व हुआ है। बेटी रोहिणी आचार्या ने उन्हें एक किडनी दिया है। लेकिन लालू प्रसाद लगातार सिंगापुर के डॉक्टरों के संपर्क में हैं। 

बता दें कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के परिवार में जल्द खुशियां आने वाली हैं। लालू प्रसाद यादव दादा और राबड़ी देवी दादी बनने वाली हैं। उनके बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मार्च तक पापा बनने वाले हैं। इसलिए सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद यह दूसरी खुशी का समय है।  

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहारमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील