लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को बाबा मानने से किया इनकार, कहा- वो कौनो बाबा है?

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2023 17:53 IST

दिल्ली जाने से पूर्व लालू यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को बाबा मानने से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री को क्यों नहीं रोका?कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कहा कि भाजपा का सफाया शुरू हो गया है। कुछ महीने पूर्व लालू यादव ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव 18 दिनों तक पटना में रहने के बाद आज दिल्ली चले गए। उनके उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी विशेष विमान से दिल्ली गई हैं। बताया जा रहा है कि लालू यादव दिल्ली जाने के बाद डॉक्टर की सलाह पर सिंगापुर भी जा सकते हैं।

वही, दिल्ली जाने से पूर्व लालू यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को बाबा मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि धीरेंद्र शास्त्री वो कौनो बाबा है? जब उनसे पूछा गया कि तेज प्रताप ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री को क्यों नहीं रोका? इसपर लालू प्रसाद ने कहा कि वो कौनो बाबा है।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर उन्होंने कहा कि भाजपा का सफाया शुरू हो गया है। अब भाजपा का सफाया हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार लालू यादव के अचानक से पटना से दिल्ली जाने की वजह उनके स्वास्थ्य से जुड़ा कारण है। कुछ महीने पूर्व लालू यादव ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था।

उसी वजह से अब नियमित चेकिंग के लिए लालू पटना से दिल्ली जा रहे हैं और फिर सिंगापुर जाएंगे। किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद 28 अप्रैल को लालू पहली बार बिहार आए थे। उनके आगमन से न केवल उनके परिवार के लोग बल्कि उनके समर्थक भी काफी उत्साहित दिखे। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी और उनका हाल जाना था।

पटना आने के बाद लालू यादव और राबड़ी देवी 12 मई को आवास से बाहर निकले थे। उन्होंने पटना हाई कोर्ट मजार पहुंच कर चादरपोशी की थी। लालू ने कहा था कि प्रदेश में अमन चैन और शांति की दुआ मांगी गई है। पटना के रहकर लालू लगातार राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भेंट की।

विपक्षी एकता को लेकर भी वह नेताओं के संपर्क में रहे। संगठन की मजबूती से लेकर आगामी चुनावों को लेकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी उन्होंने काम किया। लालू की सहमति से ही सभी जिला के अध्यक्ष, प्रखंडों के अध्यक्ष, पार्टी के प्रदेश महासचिव और सचिव की लिस्ट बनाई गई।

लालू यादव की सहमति से तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर को राजद में शामिल कराया गया। उनके आदेश से ही करुणा सागर को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। ए-टू-जेड की राजनीति की बात करने वाले राजद ने भूमिहार समाज से आने वाले करुणा सागर को पार्टी के साथ जोड़ा है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारपटनातेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए