लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला मामलाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सीबीआई ने सजा बढ़ाने की मांग की, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 23, 2023 16:03 IST

चारा घोटाला मामलाः सीबीआई ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटले मामले में सजा बढ़ाने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई की गई।निचली अदालत की ओर से जगदीश शर्मा को 7 साल की सजा दी गई।निचली अदालत ने लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही है। सीबीआई ने उनके खिलाफ चारा घोटले मामले में सजा बढ़ाने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सीबीआई की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने खुद को और अधिक समय देने की मांग की है। जिसके बाद अदालत ने सीबीआई को दिया 4 सप्ताह का समय दिया है। इस मामले में 4 सप्ताह के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई होने के बाद लालू प्रसाद यादव की परेशानी और बढ़ सकती है। चारा घोटाला मामले में उन पर आरोप है कि वह षड्यंत्रकारियों में में शामिल हैं।

निचली अदालत की ओर से जगदीश शर्मा को 7 साल की सजा दी गई। सीबीआई की मांग है कि लालू प्रसाद यादव को भी देवघर कोषागार धोखाधड़ी मामले में कम से कम इतनी ही सजा मिलनी चाहिए। चारा घोटाले के देवघर कोषागार से अवैध निकासी (आरसी 64 ए/96) मामले में सजा की अवधि को कम बताते हुए यह याचिका दायर की गई है।

सीबीआई ने अपनी तरफ से दायर याचिका में कहा है कि निचली अदालत ने लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। जबकि दूसरे आरोपियों को इसी मामले में सात साल की सजा दी गई है। इसी आधार पर लालू की सजा बढ़ाई जाए।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामला पशुओं के लिए दवा और अस्पताल के लिए उपकरण खरीदने के नाम पर 4.7 लाख रुपये देवघर जिला पशुपालन विभाग को आवंटित हुआ था। लेकिन घोटाला करने वाले लोगों ने जाली कागजातों के सहारे 89 लाख रुपये से अधिक की राशि की निकासी कर ली थी।

लालू प्रसाद पर आरोप था कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए मामले की जांच के लिए आयी फाइल को 5 जुलाई, 1994 से 1 फरवरी, 1996 तक अपने पास रोके रखा। मामला बढ़ा तो 2 फरवरी, 1996 को जांच के आदेश दिए गए। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहारपटनाझारखंडसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी