लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मनोज वाजपेयी से पूछा-का हाल बा?, पटना में मिले बॉलीवुड अभिनेता, कई मुद्दे पर बातचीत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2022 14:42 IST

बिहारः मनोज वाजपेयी पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंचे, जहां तेजस्वी यादव ने मनोज वाजपेयी का स्वागत किया। बैठक की तस्वीरें साझा की।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्‍वी यादव ने बताया कि मनोज वाजपेयी ने उनके पिता लालू यादव के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी ली।राजद प्रमुख लालू यादव खुश दिखे और मनोज वाजपेयी से खूब बातें कीं।लालू को किडनी की बीमारी और इलाज को लेकर सिंगापुर जाने की भी जानकारी दी गई।

पटनाः बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने शनिवार की देर शाम पटना में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उप मुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने इस मुलाकात को लेकर तस्‍वीरें अपने ट्व‍िटर हैंडल से अपडेट कीं और इसके बारे में जानकारी दी।

उन्होंने अपने पटना स्थित आवास पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि बिहार की धरती के बेटे, हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता, पद्मश्री मनोज वाजपेयी जी निवास पर पहुंचे और पिता लालू प्रसाद यादव जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। तेजस्वी ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के माध्यम से फिल्म उद्योग में एक पहचान स्थापित करके बिहार को गौरवान्वित किया है।

सूत्रों के अनुसार मनोज को देखते ही लालू यादव ने कहा- का हाल बा? करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात में तेजस्वी प्रसाद यादव भी साथ रहे। शनिवार की रात लगभग 9 बजे मनोज वाजपेयी पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंचे, जहां तेजस्वी यादव ने मनोज वाजपेयी का स्वागत किया।

तेजस्वी के साथ जाकर मनोज वाजपेयी ने लालू यादव से भी उनके कमरे में जाकर मुलाकात की और उनकी तबीयत के बारे में जाना। तेजस्‍वी यादव ने बताया कि मनोज वाजपेयी ने उनके पिता लालू यादव के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी ली। करीब आधे घंटे तक चले मुलाकात में लालू खुश दिखे और मनोज वाजपेयी से खूब बातें कीं।

लालू को किडनी की बीमारी और इलाज को लेकर सिंगापुर जाने की भी जानकारी दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनोज वाजपेयी ने तेजस्वी के साथ बिहार के फिल्म इंडस्ट्री के बढ़ते आकार और भविष्य में बिहार के फिल्म इंडस्ट्री को और बेहतर बनाने पर भी बातचीत की।

भोजपुरी के साथ हिंदी फिल्मों की शूटिंग बिहार में कैसे हो और माहौल कैसा बदला जाए इस पर भी दोनों लोगों के बीच बातचीत हुई। हालांकि बिहार में फिल्म सिटी को लेकर कई कलाकारों ने रुचि दिखाई है और भोजपुरी के साथ हिंदी फिल्मी के शूटिंग के लिए भी प्रस्ताव रखा है। लेकिन अभी तक बिहार में फिल्मों के निर्माण को लेकर माहौल नहीं बन सका है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवमनोज बाजपेयीबिहारतेजस्वी यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos