लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 19, 2018 19:08 IST

लालू प्रसाद यादव फिलहाल चारा घोटाले के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को मंगलवार (19 जून) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का हीमोग्लोबीन का स्तर भी काफी कम है। इससे पहले लालू यादव को तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें एम्स से छुट्टी दी गयी थी। लालू प्रसाद यादव फिलहाल चारा घोटाले के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।

लालू यादव की सेहत भी सियासत की शिकार हो चुकी है। लालू यादव चारा घोटाले में रांची की जेल में सजा काट रह हैं। उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब रिम्स में उनकी इलाज नहीं हो सका तो दिल्ली स्थित एम्स में उन्हें भेजा गया। लालू यादव एम्स में इलाज करा ही रहे थे कि अचानक ही ये खबर आई कि उनकी तबीयत अब ठीक हो चुकी है और उन्हें डिस्चार्ज किया जाने वाला है। लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने इसका विरोध किया।

लालू यादव और तेजस्वी यादव का तर्क था कि रांची के अस्पताल में इलाज की पर्याप्त सुविधाएं नही हैं इसलिए उन्हें दिल्ली में ही रहने दिया जाए लेकिन एम्स प्रशासन ने अपवा फैसला नहीं बदला।

लालू यादव को चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। जब लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे तो चारा घोटाले सामने आया था। चारा घोटाले में जब लालू यादव को आरोपी बनाया गया तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद लालू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नाम से अपनी अलग पार्टी बना ली। अगले ही चुनाव में उनकी पार्टी को बहुमत मिल गया। लालू यादव फिर से बिहार के सीएम बने।

लालू यादव को पहली बार साल 2013 में चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में दोषी पाया गया। उन्हें पाँच साल जेल और 25 लाख रुपये जुर्माने की सजा हुई थी। सजा मिलने के कारण लालू यादव की संसद सदस्यता चली गयी। तब से मार्च 2018 तक लालू यादव को चारा घोटाले से जुड़े कुल चार मामलों में दोषी पाया जा चुका है। उन्हें अलग-अलग मामलों में कुल मिलाकर 25 साल से ज्यादा की सजा सुनायी जा चुकी है। हालांकि उनकी कुछ सजाएं एक साथ चलेंगी। 

लालू यादव ने सीबीआई अदालत के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील कर रखी है। 

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील