लाइव न्यूज़ :

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर राजद-कांग्रेस आये आमने-सामने, कांग्रेस ने कहा, इस पर फैसला लेने का हक तेजस्वी यादव को नहीं, नीतीश का है

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2023 17:52 IST

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा या नहीं, यह तय करने का काम तेजस्वी यादव का नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा, मंत्रिमंडल विस्तार होगा या नहीं, यह तय करने का काम तेजस्वी यादव का नहींकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा मंत्रिमंडल के विस्तार का फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हैइस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं

पटना: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार में कैबिनेट विस्तार को सिरे से नकारे जाने को लेकर कांग्रेस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। ऐसे में यह जा सकता है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर अब राजद और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा या नहीं, यह तय करने का काम तेजस्वी यादव का नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  कैबिनेट विस्तार पर सहमति भी दिया है। 

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। इस मुद्दे को लेकर वे खुद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री मधुबनी की सभा में कह चुके हैं कि कांग्रेस के कोटे से मंत्री बनेंगे। अखिलेश सिंह ने कहा कि कौन क्या बोलता है, क्यों बोलता है, वो मैं नहीं जानता। उपमुख्यमंत्री के बयान से कोई मतलब नहीं है। 

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उपमुख्यमंत्री का मंत्रिमंडल नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का होता है। मुख्यमंत्री जिसे चाहें, मंत्रिमंडल में रख सकते हैं और नहीं रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के 19 विधायक और चार विधान पार्षद हैं। दूसरों के दो से चार विधान पार्षद हैं। उनकी पार्टी के लिए मंत्रिमंडल में चार के लिए जगह बनता है। इसके लिए मुख्यमंत्री से सहमति भी मिल चुकी है। 

बता दें कि दो दिन पहले प्रदेश में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने बयान से कांग्रेस के अरमानों पर मानो पानी फेर दिया था। उन्होंने कहा था कि बिहार में कैबिनेट विस्तार की कोई योजना नहीं है। पता नहीं ऐसी खबरें कहां से उठ रही हैं। तेजस्वी के इस बयान के बाद जहां राजनीतिक विश्लेषक यह अंदाजा लगा रहे हैं कि राजद मंत्रिमंडल विस्तार के पक्ष में नहीं है। जदयू की हां और राजद की ना के बाद कांग्रेस की ऊहापोह और बढ़ गई। संशय इस बात को लेकर है कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा या नहीं? विस्तार हुआ तो कांग्रेस को जगह मिलेगी या नहीं? 

टॅग्स :महागठबंधनतेजस्वी यादवबिहारआरजेडीकांग्रेसनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया