लाइव न्यूज़ :

नदियों से मिलता है जीवन, इनके जल को स्वच्छ एवं निर्मल रखें - आनंदीबेन पटेल

By संजय परोहा | Updated: November 13, 2018 23:22 IST

 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि नदियां हमारी माता हैं

Open in App

 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि नदियां हमारी माता हैं. ये हमें जीवन देती हैं. नदियों को स्वच्छ रखना इनके जल को निर्मल बनाए रखना हम सब का दायित्व है. उन्होंने कहा कि हमारे विचार भी स्वच्छ होने चाहिए.

राज्यपाल जबलपुर के ग्वारीघाट में सायंकाल नित्य होने वाली मां नर्मदा जी की आरती के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहीं थीं. उन्होंने नदियों से प्रेरणा लेकर जीवन की कठिनाईयों को पार करते हुए आगे बढ़ने की बात कही. राज्यपाल ने कहा कि आज मां नर्मदा के दर्शन करने का पुन: मौका मिला.

अलौकिक दर्शन हुए. भेड़ाघाट में नर्मदा नदीं का अलौकिक अद्भुत सौंदर्य अभिभूत कर गया. संगमरमरी वादियों का दृश्य अत्यन्त सुंदर था.राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा  का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रतिमा देश की एकता की प्रतीक है.

इस प्रतिमा के लिए पूरे देश से मिट्टी तथा नदियों का पानी लाया गया और प्रतिमा स्थल में समर्पित किया गया. पूरे देश के नागरिकों ने लौहखण्ड प्रदान किया. उन्होंने कहा एकता के इस प्रतीक का अच्छा संदेश देश ही नहीं पूरे विश्व में गया है. हम एक रहेंगे तो देश लगातार आगे बढ़ता रहेगा. भारत पुन: विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर हो रहा है.

राज्यपाल ने नर्मदा पूजन किया तथा आरती की. इस अवसर पर उन्हें मानपत्र प्रदान किया गया. राज्यपाल ने आरती के बाद स्वच्छता के लिए ली जाने वाली शपथ की सराहना की. इस अवसर पर संत एवं आचार्यगण एवं भक्तगण मौजूद थे.राज्यपाल ने भेड़ाघाट में धुआंधार के अद्भुत सौंदर्य को निहारा. राज्यपाल ने पंचवटीघाट से नौका विहार का आनंद भी लिया.

टॅग्स :आनंदीबेन पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजभवन नहीं जनभवन कहिए जनाब?, केंद्र के निर्देश पर नाम बदले जाने का नोटिफिकेशन जारी, 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल के आधिकारिक आवास नाम परिवर्तन

भारतउत्तर प्रदेशः मंत्री और विधायक के बाद राज्यपाल आनंदीबेन भी अफसरों से खफा?, कहा-रामलला के दर्शन आसान, फाइल टेबल दर टेबल भटक...

भारतUP News: विधानसभा में सपा का हंगामा, राज्यपाल में पूरा अभिभाषण पढ़े बिना सदन से लौटीं

भारतRam Mandir Pran Pratishtha Live: प्राण प्रतिष्ठा 84 सेकेंड में पूरा, अयोध्या में सिर्फ राम ही राम, दुनिया भर में जश्न, राम लला की प्रतिमा की पहली झलक देखें

भारतDeepotsav celebrations in Ayodhya: टूटे रिकॉर्ड, राम की पैड़ी पर 24 लाख दीये प्रज्वलित!, यहां देखें 2017 से लेकर 2022 तक आंकड़े, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?