लाइव न्यूज़ :

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे के पास निर्माणाधीन पुल के गिरने से मचा हड़कंप, बाहर निकाले गए 6 मजदूरों की हालत गंभीर, अब भी 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका

By आजाद खान | Updated: July 20, 2022 12:41 IST

गौरतलब है कि उत्तराखंड के 13 में से नौ जिलों में आज रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने यहां पर कहीं-कहीं पर तेज और कहीं पर त्यंत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक निर्माणाधीन पुल के टूटने की खबर सामने आई है।इसमें से 6 मजदूरों को निकाला गया है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।अभी भी इसमें 4-5 लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई है।

देहरादून: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे के पास एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है यह पुल ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे के रुद्रप्रयाग से छह किलोमीटर दूर नारकोटा के पास है। इस पुल से अभी तक छह मजदूरों को निकाला गया है और अभी भी कई मजदूर इसमें फंसे हुए है। ऐसे में पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में लगी हुई है। 

आपको बता दें कि उत्तराखंड के 13 में से नौ जिलों में आज रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने यहां पर कहीं-कहीं पर तेज और कहीं पर त्यंत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 

4-5 मजदूर अब भी फंसे हुए है

उत्तराखंड से एसडीआरएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, ऋृषिकेश- बद्रीनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग (RudraPrayag) से 6 किमी की दूरी पर नरकोटा के नजदीक एक निर्माणाधीन पुल के गिर जाने से कई मजदूर फंस गए थे। इश हादसे के बाद मौके पर से आधा दर्जन लोगों को बाहर निकाला गया है जिनकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। यही नहीं पुल के नीचे अभी भी चार से पाच मजदूरों के फंसे होने की भी बात सामने आ रही है। 

मौके पर तैनात पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में लगी हुई है। 

मौसम विभाग ने जताई  आद भारी बारिश की संभावना

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 में से नौ जिलों के लिए बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं—कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

यही नहीं शेष जिलों में भी कहीं—कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गयी है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डबद्रीनाथ मन्दिरRishikeshब्रिज हादसाएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?