लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में पोर्न देखकर बिता रहे हैं समय तो हो जाएं सावधान

By भाषा | Updated: April 18, 2020 14:11 IST

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा है कि पोर्न साइट पर जाने वाले लोग आसानी से साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं. साइबर ठग पोर्न देखने वाले यूजर्स का डेटा चुराकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर ठग लोगों को ब्लैकमेल करके उनसे बिटक्वाइन के जरिए भुगतान करने के लिए कह रहे हैंमहाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि हाल में साइबर ठगी के मामलों में तेजी आई है

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा है कि पोर्न (अश्लील) साइट देखने वाले लोगों को साइबर ठग धन उगाही वाले मेल भेज रहे हैं और ऐसे मामले तेजी से बढ़े हैं। राज्य पुलिस की साइबर शाखा ने बताया कि ठग ऐसे लोगों को ईमेल भेज रहे हैं जो वेबसाइट्स पर अश्लील विषयवस्तु देखते हैं और उनसे फिरौती के तौर पर बिटक्वाइन की मांग करते हैं। भुगतान नहीं करने पर अश्लील वेबसाइट देखते हुए उनका वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देते हैं।

महाराष्ट्र साइबर अपराध शाखा के पुलिस अधीक्षक बालसिंह राजपूत ने कहा,‘‘ठग पोर्न वेबसाइट पर कुछ मालवेयर (ऐसा साफ्टवेयर जो किसी कम्प्यूटर अथवा व्यक्ति अथवा सर्वर को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बनाया जाता है) डाल देते हैं और जब कोई इन साइट्स पर जाता है तो ठग उस व्यक्ति की जानकारी इकट्ठा कर लेते हैं। इसके बाद ब्राउजर रिमोट कंट्रोल कम्प्यूटर की तरह काम करने लगता है और इसके जरिए ये ठग व्यक्ति की स्क्रीन तक पहुंच जाते हैं और उस व्यक्ति के मित्रों के नंबर, सोशल मीडिया और ईमेल पर उसके पहचान वालों की जानकारी ले लेते हैं।

उन्होंने बताया कि सारी जानकारी जुटाने के बाद ठग उपभोक्ता को ईमेल पर धमकी वाले संदेश भेजते हैं कि उस व्यक्ति का पोर्न साइट देखते हुए वीडियो है और अगर उन्हें बिटक्वाइन के जरिए भुगतान नहीं किया गया तो वे यह वीडियो जारी कर देगें। उन्होंने बताया कि हाल में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं।

उन्होंने बताया कि, ‘‘ऐसे ही एक व्यक्ति के पास मेल आया और ठग ने उससे 2900 डॉलर की मांग की और ऐसा नहीं करने पर उसके वेबकैम के जरिए रिकॉर्ड किए गए वीडियो को उसके दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों को भेज दिया जाएगा।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिटकॉइनऑनलाइनकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील