लाइव न्यूज़ :

दंगा मामला: गुजरात के मंत्री बावलिया ने कहा- वह दो कांग्रेस विधायकों समेत 10 लोगों को कानूनी मदद करेंगे

By भाषा | Updated: December 25, 2019 18:50 IST

वर्ष 2008 में बावलिया को गिरफ्तार किए जाने पर, उनके समर्थन में ये लोग सड़कों पर उतर आए थे। बावलिया पांच बार के कांग्रेस विधायक हैं और वह पिछले साल भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें जल आपूर्ति एवं पशुपालन मंत्री बनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक भीखाभाई जोशी और मोहम्मद जावेद पीरजादा सहित 10 लोगों को एक साल कैद की सजा सुनाई थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और दंगा भड़काने का आरोप था।

गुजरात के कैबिनेट मंत्री कुंवरजी बावलिया ने बुधवार को कहा कि वह दंगा फैलाने के आरोप में दोषी करार दिए गए दो कांग्रेस विधायकों समेत 10 लोगों को कानूनी लड़ाई में मदद करेंगे।

वर्ष 2008 में बावलिया को गिरफ्तार किए जाने पर, उनके समर्थन में ये लोग सड़कों पर उतर आए थे। बावलिया पांच बार के कांग्रेस विधायक हैं और वह पिछले साल भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें जल आपूर्ति एवं पशुपालन मंत्री बनाया गया।

राजकोट की एक अदालत ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक भीखाभाई जोशी और मोहम्मद जावेद पीरजादा सहित 10 लोगों को एक साल कैद की सजा सुनाई थी। उनपर तत्कालीन कांग्रेस विधायक बावलिया को जमीन कब्जाने के एक मामले में गिरफ्तार करने के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और दंगा भड़काने का आरोप था।

मंत्री ने कहा, “उन्हें एक साल कैद की सजा अदालत ने सुनाई है, इसलिए हमें इसे स्वीकार करना होगा। लेकिन मैं ऊपरी अदालत में अपील दायर करने में उनकी मदद करूंगा क्योंकि उन्हें ये परेशानी मेरी वजह से उठानी पड़ रही है, और इसलिए ये मेरी जिम्मेदारी है।” 

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील