लाइव न्यूज़ :

पीएमटी में चयन के नाम पर डॉक्टर से ठगी मामले में अंतरप्रांतीय गिरोह के तीन सदस्यों को सश्रम कारावास

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:55 IST

Open in App

इंदौर, 11 दिसंबर मध्यप्रदेश के कुख्यात व्यापमं घोटाले से जुड़े़ अंतरप्रांतीय पीएमटी चयन गिरोह के तीन सदस्यों को इंदौर की विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार को पांच-पांच साल के सश्रम कारावास और 8,000-8,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

व्यापमं घोटाले के मामलों के लिए गठित विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश संजय कुमार गुप्ता ने बिहार निवासी सौरव कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ निवासी उमेश श्रीवास्तव और उत्तरप्रदेश निवासी प्रवीण सिंह को भारतीय दंड विधान की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) और अन्य प्रावधानों के तहत दोषी करार दिया।

विशेष लोक अभियोजक रंजन शर्मा ने बताया कि सीबीआई ने अदालत में तीनों व्यक्तियों के खिलाफ आरोप साबित किया कि उन्होंने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के वर्ष 2012 में आयोजित प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में इंदौर के एक डॉक्टर के बेटे का चयन कराने के नाम पर उसके पिता से 13 लाख रुपये ठग लिए।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने पीएमटी चयन गिरोह के सदस्यों पर जुर्म साबित करने के लिए अदालत में 41 गवाह पेश किए थे।

शर्मा ने बताया कि गिरोह के एक फरार सदस्य सेतु राज को भी विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है। सेतु राज बिहार का रहने वाला है।

उच्चतम न्यायालय के वर्ष 2015 में दिए गए आदेश के तहत व्यापमं घोटाले से जुड़े़ मामलों की जांच सीबीआई कर रही है।

गौरतलब है कि व्यापमं की आयोजित प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आने से हुई किरकिरी के बाद राज्य सरकार ने इसका आधिकारिक नाम बदलकर "प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड" कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?