लाइव न्यूज़ :

कौन है देश का सबसे अमीर और सबसे गरीब CM,पढ़ें-पूरी लिस्ट यहां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2018 02:02 IST

देश के कितने मुख्यमंत्रियों के पास कितनी संपत्ति है, इसका खुलासा हाल ही में पेश की गई एक रिपोर्ट में हुआ है।

Open in App

देश के कितने मुख्यमंत्रियों के पास कितनी संपत्ति है, इसका खुलासा हाल ही में पेश की गई एक रिपोर्ट में हुआ है। देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट जारी की गई है जो हौरान करने वाली है। देश के  31 मुख्यमंत्रियों में से 25 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। जिनमें पास करीब 81% संपत्ति है। हाल ही में एडीआर की ओर देश के सभी मुख्यमंत्रियों की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई है। जिसमें इनकी संपत्ति का पूरा ब्यौरा पेश किया गया है। 

अमीर मुख्यमंत्री

- पेश की गई इस रिपोर्ट के मतुाबिक आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। जिनकी  कुल संपत्ति की कीमत 177 करोड़ रुपये के करीब है।- इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू हैं जिनकी कुल संपत्ति 129.57 करोड़ की है।- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 48.31 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर सीएम हैं।-  इसी श्रेणी में चौथे नंबर पर 15.5 करोड़ की संपत्ति के साथ तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव हैं।- 14.50 करोड़ की संपत्ति के साथ मेघालय के सीएम मुकुल संगमा पांचवे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।

बीजेपी की मुख्यमंत्री सबसे कम

पेश की गई लिस्ट के मुताबिक अमीर मुख्यमंत्रियों में सबसे कम बीजेपी पार्टी के सीएम हैं। लिस्ट के मुताबिक बीजेपी शासित 18 राज्यों के एक भी मुख्यमंत्री का नाम टॉप 10 में नहीं है। सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में से छह कांग्रेस के हैं, साथ ही टीडीपी, टीआरएस, बीजेडी और एसडीएफ के हैं। इस लिस्ट के मुताबिक देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से 25 करोड़पति हैं।

देश के कम संपत्ति वाले सीएम

- कम संपत्ति की लिस्ट में त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार  सबसे कम संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 24.63 लाख की चल संपत्ति है और 2.20 लाख की अचल संपत्ति है।-इसी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का नाम है, उनके पास 30.45 लाख की संपत्ति है।- वहीं, तीसरे नंबर पर जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती हैं जिनके पास 55.96 लाख की संपत्ति रिपोर्ट में बताई गई है।- वहीं, 61.29 लाख की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं।- 72.72 लाख की संपत्ति के साथ झारखंड के सीएम रघुबर दास पांचवे स्थान पर हैं।- इसी लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 95.98 लाख की संपत्ति के साथ छठवें सबसे गरीब सीएम हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथचंद्रबाबू नायडूअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए