लाइव न्यूज़ :

कम से कम तीन लोगों का जीवन संवारें आरजीयू के डिग्री धारक : केन्द्रीय शिक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: November 30, 2020 21:40 IST

Open in App

ईटानगर, 30 नवंबर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉक्टर रमेश पाोखरियाल ‘निशंक’ ने अरुणाचल प्रदेश के एक मात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय, राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के डिग्री धारकों से से सोमवार को कहा कि वे कम से कम तीन लोगों का जीवन संवारें।

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए निशंक ने छात्रों से यह ध्यान रखने को कहा कि विश्वविद्यालय व्यक्ति के विकास के लिए प्रयोगशालाओं की तरह होते हैं जिनसे पूरी दुनिया में मानवता को लाभ मिलता है। गौरतलब है कि राजीव गांधी विश्वविद्यालय देश के सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में दूसरे स्थान पर आया है।

डिग्री पाने वाले छात्रों को बधाई देते हुए निशंक ने कहा, ‘‘आरजीयू आपको जो डिग्री देता है वह सिर्फ कागज का टुकड़ा या विश्वविद्यालय का प्रतीक चिह्न नहीं है। वह आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप रहा है जिसे आपको जीवन भर अपने दिमाग में रखना है और मैं आशा करता हूं कि भविष्य में आप इसकी गंभीरता को समझेंगे और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, और खुद को इस डिग्री के काबिल साबित करेंगे।’’

अरुणाचल विश्वविद्यालय के नाम से चार फरवरी, 1984 को स्थापित यह विश्वविद्यालय अब बड़े संस्थान के रूप में बदल गया है और केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा अगस्त में जारी सूची के अनुसार, 40 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में यह दूसरे नंबर पर है।

केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नयी शिक्षा नीति विश्वविद्यालय को विकास का उचित वातावरण प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो