लाइव न्यूज़ :

भिवाड़ी में ईनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल बरामद

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:46 IST

Open in App

जयपुर, 25 दिसंबर राजस्थान में अलवर जिला पुलिस ने जसराम उर्फ जस्सा गैंग के मुख्य सरगना दारा सिंह गुर्जर (25) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध पिस्टल मय चार जिंदा कारतूस व एक बाइक जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी लूट, गोलीबारी, हत्या का प्रयास व रंगदारी वसूली के विभिन्न मामलों में लम्बे समय से वांछित चल रहा था। उस पर 5000 रुपये का इनाम है। वह पिछले महीने 16 नवंबर को भी विरोधी लादेन गिरोह के गुर्गों पर गोलियां चलाने के बाद फरार हो गया था।

भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि शुक्रवार को बदमाश दारा सिंह के थाना ततारपुर के कोलाण घाटी क्षेत्र के जंगल से आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नाकाबंदी की गई। पुलिस टीम को देख बाईक को सड़क पर पटक कर दारा सिंह वापस पहाड़ी की तरफ भागने लगा। हालांकि, पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब रही।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ रंगदारी, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास और गोलीबारी जैसे नौ संगीन मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए