लाइव न्यूज़ :

बहराइच जिले में राजस्व कर्मियों पर हमला : 185 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, नौ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 12:01 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), एक अप्रैल बहराइच जिले के रिसिया क्षेत्र में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों बीच हुई मारपीट और राजस्व कर्मियों पर हमले के संबंध में 185 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नौ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को रिसिया थाना क्षेत्र के बभनी सैदा ग्राम पंचायत के एक विद्यालय परिसर में तहसील सदर के राजस्व कर्मियों द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतों और मतदाता सूची पुनरीक्षण के आवेदनों की जांच की जा रही थी। मौके पर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी बाबू अहमद उर्फ बब्बे तथा उनके प्रतिद्वंदी हसीब अंसारी व उनके समर्थक मौजूद थे। इसी दौरान किसी विषय को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने राजस्व टीम पर भी हमला कर दिया।

सिंह ने बताया कि निर्वाचक नामावली की जांच कर रहे राजस्व निरीक्षक हरगोविन्द की तहरीर पर 35 नामजद व 150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, उपद्रव, मारपीट, अभद्रता व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर बवाल कर रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल लोगों के घरों पर दबिश दी जा रही है। मौके पर शान्ति-व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल नियुक्त कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

मालूम हो कि बहराइच में आगामी 29 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए