लाइव न्यूज़ :

पलामू में चार हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:40 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 28 जुलाई पलामू जिले के सतबरवा अंचल के उप निरीक्षक कुमार गौरव को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष दस्ते ने बुधवार को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तारी सतबरवा अंचल के बकोरिया गांव में एक जमीन की ऑनलाइन रसीद नहीं काटने और उसके लिए घूस मांगे जाने के कारण हुई ।

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि महेन्द्र उरांव अपनी पुश्तैनी जमीन के लिए राजस्व जमा करने के लिए राजस्व कर्मचारी से आग्रह कर रहा था लेकिन उसके एवज में कुमार गौरव ने चार हजार रुपये की मांग की थी। जिसकी सूचना पीड़ित ने ब्यूरो दफ्तर को लिखित में दी थी।

ब्यूरो ने कर्मचारी को गिरफ्त में लेने के लिए आज महेन्द्र उरांव को रसायन लगे पांच-पांच सौ के आठ करेंसी नोट दिये और योजना के अनुसार मेदिनीनगर के रेङमा में जैसे ही राजस्व कर्मचारी ने नोट अपने हाथों में लिए वैसे ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि हाथ धुलवाने पर कर्मचारी के हाथ एवं पानी रंगीन हो गये । आरोपी को ब्यूरो का विशेष दल साथ लेकर रांची प्रस्थान कर गया है, जहां उसे विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए