लाइव न्यूज़ :

भारत में क्यों हुआ रॉयटर्स का X अकाउंट बंद, क्या है विवाद? केंद्र ने जारी किया बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2025 16:04 IST

सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि खाते को बंद करने का कोई कानूनी अनुरोध नहीं किया गया और वे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ‘एक्स’ के साथ काम कर रहे हैं। रॉयटर्स का ‘एक्स’ अकाउंट जल्द ही बहाल होने की संभावना है। 

Open in App

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स का ‘एक्स’ अकाउंट भारत में ‘‘कानूनी मांग के कारण’’ बंद हो गया है। सोशल मीडिया मंच के एक नोटिस में यह जानकारी दी गई। हालांकि, सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि खाते को बंद करने का कोई कानूनी अनुरोध नहीं किया गया और वे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ‘एक्स’ के साथ काम कर रहे हैं। रॉयटर्स का ‘एक्स’ अकाउंट जल्द ही बहाल होने की संभावना है। 

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ भारत सरकार की ओर से रॉयटर्स पर रोक लगाए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है और हम समस्या के समाधान के लिए ‘एक्स’ के साथ लगातार काम कर रहे हैं।’’ सूत्रों ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैकड़ों अन्य अकाउंट के साथ-साथ रॉयटर्स के ‘एक्स’ अकाउंट को भी अवरुद्ध करने की मांग की गई थी। हालांकि, कई खातों को भारत में अवरुद्ध कर दिया गया था लेकिन तब रॉयटर्स के अकाउंट को बंद नहीं किया गया था। 

ऐसा प्रतीत होता है कि एलन मस्क के स्वामित्व वाली ‘एक्स’ ने अब उस अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए भारत में रॉयटर्स के ‘एक्स’ खाते को अवरुद्ध कर दिया है। अब चूंकि यह मुद्दा प्रासंगिक नहीं है, इसलिए सरकार ने ‘एक्स’ से इस कदम के बारे में स्पष्टीकरण देने और रोक हटाने के लिए कहा है। चीनी मीडिया संगठन ‘ग्लोबल टाइम्स’ और तुर्की के मीडिया प्रतिष्ठान ‘टीआरटी वर्ल्ड’ के आधिकारिक खातों को भी कानूनी मांग का हवाला देते हुए फिर से अवरुद्ध कर दिया गया, हालांकि सरकार ने कहा कि अब इसकी आवश्यकता नहीं है। 

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारत सरकार की ओर से ग्लोबल टाइम्स न्यूज़/टीआरटीवर्ल्ड हैंडल को बंद करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम समस्या को हल करने के लिए ‘एक्स’ के साथ लगातार काम कर रहे हैं।’’ औचक जांच में पाया गया कि चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी और कुछ अन्य मीडिया संस्थान, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अवरुद्ध कर किया गया था, अब सुलभ हैं। 

रायटर्स ने इस संबंध में भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला। रॉयटर्स टेक न्यूज़, रॉयटर्स फैक्ट चेक, रॉयटर्स एशिया और रॉयटर्स चाइना जैसे संबद्ध ‘एक्स’ हैंडल भारत में काम कर रहे हैं, वहीं वैश्विक समाचार एजेंसी के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट और साथ ही रॉयटर्स वर्ल्ड हैंडल दोनों तक पहुंच अवरुद्ध है। 

इनपुट - पीटीआई भाषा 

टॅग्स :CenterElon Musk
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार