लाइव न्यूज़ :

कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा बंद कर सकतीं हैं कंपनियां

By स्वाति सिंह | Updated: December 5, 2020 16:18 IST

Open in App
ठळक मुद्देकारोबारी अब शॉपिंग करने के बाद कैश ऑन डिलीवरी की सेवा बंद करना चाह रहे हैं.इस समय भारत में ऑनलाइन खरीदारी के 65 फीसदी मामलों में कैश ऑन डिलीवरी का ही चलन है.

नई दिल्ली: भारत में बहुत से कारोबारी अब शॉपिंग करने के बाद कैश ऑन डिलीवरी की सेवा बंद करना चाह रहे हैं. प्यूमा और डिपार्टमेंट स्टोर चेन आईकॉनिक ने ऑनलाइन कस्टमर को 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है, अगर वह पेमेंट का डिजिटल मोड चुनते हैं.

इसके साथ ही लिबर्टी शूज ने उन ग्राहकों से अधिक चार्ज करना शुरू कर दिया है जो अपने घर पर डिलीवरी के वक्त खरीदारी के लिए पेमेंट करना चाहते हैं. वास्तव में इस तरह के कदमों से ऑनलाइन शॉपिंग करने वाली कंपनियां कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन को हतोत्साहित करना चाहती हैं.

इस समय भारत में ऑनलाइन खरीदारी के 65 फीसदी मामलों में कैश ऑन डिलीवरी का ही चलन है. कैश ऑन डिलीवरी की वजह से वास्तव में सामान की डिलीवरी के वक्त बहुत से कैंसिलेशन होते हैं. आईकॉनिक के सीईओ पवन खंडेलवाल ने कहा कि कैश ऑन डिलीवरी कारोबारियों के लिए अच्छा विकल्प साबित नहीं हो रहा है. आईकॉनिक ब्रांड ही टॉमी हिलफिगर और केल्विन क्लेइन के साथ बुगाती जैसे ब्रांड बेचती है.

ई-कॉमर्स कंपनियों के को सहायता करने वाली एएनएस कॉमर्स के संस्थापक विभोर सहारे ने कहा, प्रीपेड ऑर्डर में ग्राहकों के आने की दर 5-15% के बीच है जबकि कैश ऑन डिलीवरी के मामले में यह 10-30 फीसदी तक है. अगर बात पेटीएम मॉल की करें तो इसने एक साल पहले ही कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन खत्म कर दिया है.

प्रीपेड ऑर्डर पर डिस्काउंट देने के साथ ही प्यूमा की ऑनलाइन बिक्र ी 61 से बढ़कर 64 फीसदी हो गई है. प्यूमा इंडिया के एमडी अभिषेक गांगुली ने कहा, ऑनलाइन परचेज में प्रीपेड ऑडर को बढ़ावा देने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस कारोबार होता है. उल्लेखनीय है कि भारत के ग्राहकों के बीच कैश ऑन डिलीवरी पसंदीदा ऑप्शन है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता