लाइव न्यूज़ :

प्रथम चरण के परीक्षणों के नतीजों से कोवैक्सीन के सुरक्षित होने का पता चलता है: लांसेट अध्ययन

By भाषा | Updated: January 22, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषाा) कोविड-19 के भारत के स्वदेशी टीके ‘कोवैक्सीन’ के प्रथम चरण के परीक्षणों में शामिल किये गये लोगों पर इसका कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं पड़ने और इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया भी बढ़ने का पता चला है। ‘द लांसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल’ में प्रकाशित प्रथम चरण के नतीजों में यह दावा किया गया है।

यह टीका भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे के सहयोग से विकसित किया है। इस टीके को भारत सरकार ने क्लीनिकल परीक्षण प्रारूप में आपात उपयोग में लाए जाने की मंजूरी दी है।

कोवैक्सीन का अब तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है। इस टीके को भारत के औषधि नियामक द्वारा इस महीने की शुरूआत में आपात उपयोग की मंजूरी दिये जाने को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता प्रकट की थी।

कोवैक्सीन का कूट नाम बीबीवी152 है।

भारत बायोटेक द्वारा वित्तपोषित अध्ययन के लेखकों ने कहा है कि प्रथम चरण के परीक्षण के दौरान इस टीके का कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला।

इसी तरह के नतीजे, इससे पहले दिसंबर में प्रीपिंट सर्वर मेड-आर्काइव में भी प्रकाशित किये गये थे।

हालांकि, लोगों के बीच ऐसा कोई नया आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, जो इसके सुरक्षित और कारगर होने के बारे में और अधिक जानकारी दे सकता हो।

अध्ययन के लेखकों ने कहा है कि (टीके के) सभी प्रतिकूल प्रभाव हल्के या मध्यम स्तर के रहे हैं और ये प्रथम खुराक के बाद ही अक्सर देखे गये हैं। एक प्रतिकूल प्रभाव का मामला सामने आया था लेकिन यह टीके से संबद्ध नहीं था।

कोवैक्सीन के सुरक्षित होने और इसकी प्रतिरक्षा क्षमता का आकलन करने के लिए इसका प्रथम चरण का परीक्षण देश के 11 अस्पतालों में किया गया।

परीक्षण में शामिल करने के लिए 18 से 55 साल उम्र के लोगों को उपयुक्त माना गया था।

पिछले साल 13 जुलाई से 30 जुलाई के बीच 827 प्रतिभागियों की जांच की गई, जिनमें से 375 को शामिल किया गया।

अध्ययन के लेखकों ने कहा है, ‘‘परीक्षण के नतीजों में बीबीवी152 के सुरक्षित होने और शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने का पता चला। साथ ही, कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं देखने को मिला।

’’

सबसे समान्य प्रतिकूल प्रभाव इंजेक्शन वाले स्थान पर दर्द और इसके बाद सिरदर्द, थकान तथा बुखार के रूप में देखने को मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो