लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव के 11 सीटों के नतीजे घोषित, राजग को आठ और महागठबंधन को तीन सीटें मिली

By भाषा | Updated: November 10, 2020 18:34 IST

Open in App

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक 11 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं जिसमें आठ सीटें सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खाते में गई हैं और विपक्षी महागठबंधन को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई है।

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को पांच सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को दो सीट और वीआईपी पार्टी को एक सीट पर जीत हासिल हुई है।

मतगणना के रूझानों के अनुसार, भाजपा 67 सीटों पर बढ़त बनाये हुए जबकि जदयू 40 सीट, हम तीन सीट और वीआईपी पार्टी चार सीटों पर आगे चल रही है। विपक्षी महागठबंधन में राजद के खाते में दो सीटें गई हैं और वह 73 पर बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं कांग्रेस ने एक सीट जीती है और 19 सीट पर बढ़त बनाये हुए है। भाकपा तीन सीट, माकपा तीन सीट और भाकपा माले 12 सीटों पर आगे चल रही है।

असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पांच सीटों पर आगे चल रही है जबकि बसपा एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है। निर्दलीय दो सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं। वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मतगणना के रूझान में जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा से 24 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए