लाइव न्यूज़ :

'मसूद अजहर जी' संबोधन को लेकर बीजेपी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- 'शहीदों की शहादत में इतना सम्मान'

By भाषा | Updated: March 11, 2019 20:57 IST

दिल्ली कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान पुलवामा हमले का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसा और कहा, ‘‘ये 56 इंच सीना वाले अपनी पिछली सरकार में ‘मसूद अजहर जी’ के साथ बैठकर गए।'

Open in App

राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर तंज कसते हुए जैश ए मोहम्मद सरगना मसूद अहजर को ‘जी’ संबोधन पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि मसूद अजहर के प्रति इस श्रद्धा भाव से स्पष्ट है कि राहुल को आतंकवादियों से प्रेम है । 

भाजपा ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर ‘हैशटैग राहुल लव्स टेररिस्ट’ के तहत कहा कि ‘देश के 44 वीर जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना के लिए राहुल गांधी के मन में इतना सम्मान!’ भाजपा ने ट्वीट के साथ उनके भाषण का वीडियो भी जारी किया । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘ पहले दिग्विजय सिंह जी ने ‘ओसामा जी’’ और हाफिज सईद जी कहा । अब आप :राहुल गांधी: ‘मसूद अजहर जी’ कह रहे हैं । कांग्रेस पार्टी को यह क्या हो गया है । ’’ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, ‘‘ राहुल गांधी और पाकिस्तान में साझी बात क्या है। यह आतंकवादियों के लिये उनका प्रेम है । ’‘ ईरानी ने कहा कि कृपया नोट करें कि मसूद अहजर के प्रति श्रद्धा...इस बात का सबूत है कि राहुल आतंकवादियों से प्रेम करते हैं । गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान पुलवामा हमले का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसा और कहा, ‘‘ये 56 इंच सीना वाले अपनी पिछली सरकार में ‘मसूद अजहर जी’ के साथ बैठकर गए। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मसूद अजहर को लेकर गए और छोड़कर आए। भाजपा ने मसूद अजहर को जेल से छोड़ा।’’ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस विषय पर ट्वीट में कहा कि राहुलजी के ‘मसूद’ कटाक्ष को जान-बुझकर न समझने वाले भाजपाईयों व चुनिंदा गोदी मीडिया साथियों से 2 सवाल... क्या एनएसए डोभाल आतंकवादी मसूद अज़हर को कंधार जाकर रिहा कर नहीं आए थे? क्या मोदी जी ने पाक की आईएसआई को पठानकोट आतंकवादी हमले की जाँच करने नहीं बुलाया?

टॅग्स :राहुल गांधीमसूद अजहरजैश-ए-मोहम्मदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत