लाइव न्यूज़ :

बिहार: चमकी बुखार से दुखी लोगों ने लोजपा विधायक को बनाया बंधक, जान बचाकर भागे विधायक

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2019 18:07 IST

मामला बिहार के वैशाली का है। दरससल, आज विधायक पीड़ित परिवार से मिलने गए थे. लेकिन उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए. उनका आरोप था कि बच्चे इलाके में मर रहे थे, तब विधायक क्यों लापता थे?

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों ने विधायक से पूछा की जब बच्चे चमकी बुखार से मर रहे थे तो उस मातम की घड़ी में विधायक अपने क्षेत्र में क्यों नहीं आएविधायक को जब पुलिस गांव से निकालकर ले जाने लगी तो ग्रामीण विधायक की गाड़ी को काफी दूर तक खदेड़ते रहे.

बिहार में चमकी बुखार यानि एईएस से हो रही मौत को लेकर लोगों का गुस्सा लगातार जारी है. बच्चों की मौत ने उन्हें अंदर से झंकझोर के रख दिया है. ऐसे में लोग अपने नेताओं, विधायकों और मंत्रियों पर काफी आक्रोशित हैं. इस कडी में आज लोजपा के एक विधायक को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा, वह भी ऐसा कि भागकर उन्हें अपनी जान बचानी पड़ी.

मामला वैशाली से जुड़ा है जहां के लालगंज के लोजपा विधायक राजकुमार साह को उग्र ग्रामीणों ने पहले को खूब खरी-खोटी सुनाई फिर बंधक बना लिया. लोगों के बीच फंसे विधायक बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों के चंगुल से बाहर निकल सके.

दरससल, आज विधायक पीड़ित परिवार से मिलने गए थे. लेकिन उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए. उनका आरोप था कि बच्चे इलाके में मर रहे थे, तब विधायक क्यों लापता थे?

 

ग्रामीणों ने विधायक से पूछा की जब बच्चे चमकी बुखार से मर रहे थे तो उस मातम की घड़ी में विधायक अपने क्षेत्र में क्यों नहीं आए. हालांकि, विधायक ने प्रश्न पर काफी टालमटोल किया लेकिन लोग उनकी एक नहीं सुन रहे थे. वहीं, इस घटना की सूचना प्रशासन को मिली तो मौके पर एसडीओ पहुंचे और विधायक को छुडाने के लिए रेस्क्यू किया गया और काफी मशक्कत के बाद गांववालों से विधायक को छुड़ाया गया. विधायक को जब पुलिस गांव से निकालकर ले जाने लगी तो ग्रामीण विधायक की गाड़ी को काफी दूर तक खदेड़ते रहे.

टॅग्स :चमकी बुखारबिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब