लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद के निवासी ने एनआईए द्वारा बरामद की गई एक नंबर प्लेट को अपने वाहन का बताया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 13:32 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च महाराष्ट्र में औरंगाबाद के एक निवासी ने दावा किया है कि मुंबई की मीठी नदी से एनआईए द्वारा बरामद की गई नंबर प्लेटों में से एक उसके वैन की हैं जो पिछले साल चोरी हो गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक एसयूवी कार पाई गई थी जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी थी।

इसके बाद कथित तौर पर उक्त कार के मालिक और व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या हो गई थी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) इन दोनों मामलों की जांच रहा है।

एजेंसी के अधिकारी, निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को रविवार को मीठी नदी पर ले गए थे और गोताखोरों की मदद से दो डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, दो सीपीयू, एक लैपटॉप, दो हार्ड डिस्क, दो नंबर प्लेट और एक प्रिंटर बरामद किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जालना के सामाजिक न्याय विभाग में क्लर्क के तौर पर काम करने वाले औरंगाबाद निवासी विजय नाडे को वाहन के नंबर प्लेट के संबंध में पत्रकारों के फोन आने शुरू हो गए थे जिसके बाद वह सोमवार को सिटी चौक पुलिस थाने गए।

उन्होंने कहा कि नदी में फेंकी गई एक नंबर प्लेट नाडे के वाहन की थी। अधिकारी ने कहा कि नाडे का वाहन पिछले साल नवंबर में चोरी हुआ था और उसने सिटी चौक पुलिस थाने में इस बाबत शिकायत भी दर्ज कराई थी।

औरंगाबाद सिटी चौक पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संभाजी पवार ने कहा, “पिछले साल 17 नवंबर को वाहन चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज है। अब तक एनआईए से कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन हम उन्हें इस मामले में सहायता करेंगे।”

नाडे ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी और उनके पास घटना का सीसीटीवी फुटेज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए