लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: निजी क्षेत्र में 75 फीसदी स्थानीय लोगों को आरक्षण देने की तैयारी में गहलोत सरकार

By भाषा | Updated: September 16, 2019 16:30 IST

आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में निजी नौकरियों में स्थानीय लोगों को आरक्षण देते हुए एक विधेयक पारित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश सरकार भी निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने के लिए एक कानून तैयार कर रही हैगहलोत सरकार भारतीय उद्योग परिसंघ, उद्योग विभाग और श्रम विभाग आदि से इस मुद्दे पर चर्चा करेगी

राजस्थान सरकार राज्य में निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने पर विचार कर रही है। इस बारे में आने वाले दिनों में व्यापक विचार विमर्श व चर्चा की जानी है।

राजस्थान कौशल व आजीविका विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ समित शर्मा ने कहा, "यह विचार शुरुआती चरण में है। निजी नौकरियों में स्थानीय लोगों को आरक्षण देने के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए आने वाले दिनों में विभिन्न हितधारकों के साथ विस्तार से चर्चा होगी।'

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में निजी नौकरियों में स्थानीय लोगों को आरक्षण देते हुए एक विधेयक पारित किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी कहा था कि राज्य सरकार निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने के लिए एक कानून तैयार कर रही है।

निगम के साथ साथ भारतीय उद्योग परिसंघ (CII), उद्योग विभाग और श्रम विभाग आदि इस मुद्दे पर अपने विचार रखेंगे।

इस बारे में एक मंथन सत्र 19 सितंबर को होना था जिसे अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत