लाइव न्यूज़ :

आरक्षण के मुद्दे भारत बंद का बिहार में दिखा मिलाजुला असर, बंद समर्थकों ने रेल और सड़क पर किया बवाल, आवागमन पर असर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2024 15:48 IST

भारत बंद को लेकर कई स्कूलों को बंद रखा गया। पटना के साथ-साथ बिहार के कई जिलों में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर ट्रेनों के परिचालन को बाधित किया। इस दौरान आरपीएफ और रेल पुलिस ने मोर्चा संभाला और फिर ट्रैक को खाली कराया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत बंद का बिहार में मिला-जुला असर देखा गयाकई जिलों में सड़कों को जाम कर आवागमन बाधित करने के साथ-साथ ट्रेनों को जहां-तहां रोका गयायात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पडा

पटना: आरक्षण के मुद्दे में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद का बिहार में मिला-जुला असर देखा गया। राज्य के कई जिलों में सड़कों को जाम कर आवागमन बाधित करने के साथ-साथ ट्रेनों को जहां-तहां रोका गया। ऐसे में यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पडा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद का आह्वान किया था। भारत बंद को राजद, बसपा, लोजपा(रा), झामुमो, भाकपा-माले और भीम आर्मी समेत कई विपक्षी पार्टियों ने भारत बंद का समर्थन किया था।

राजधानी पटना में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। पटना में कई जगहों पर भीम सेना के युवकों ने उत्पात मचाया। पटना के डाकबंगला चौराहे के पास भारत बंद के समर्थन में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गए। डाकबंगला चौराहे के पास हंगामा और तोड़फोड़ पर उतरे बंद समर्थकों पर पुलिस टीम के तरफ से जमकर लाठियां बरसाई गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। 

इस दौरान कई लोगों को चोट भी आई है। ऐसे में डाकबंगला चौराहे का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान सबसे रोचक दृश्य उस समय देखने को मिला जब पुलिस के जवान ने पटना सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर पर ही लाठियां बरसा दी। लाठी लगने पर एसडीएम अवाक रह गए। दरअसल, डाकबंगला चौराहे पर भारत बंद प्रदर्शनकारी लाठी-डंडे के साथ बैनर-पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे हुए थे। इस दौरान कुछ लोग लाउडस्पीकर लेकर भी प्रदर्शन करने आए हुए थे। जिसमें बिजली सप्लाई के लिए एक ठेले पर जेनरेटर रखे हुए थे। ऐसे में लाठीचार्ज के बीच एसडीएम इस ठेले वाले के पास जाकर जेनरेटर बंद करवा रहे थे। उसी दौरान बिहार पुलिस के एक जवान ने एसडीएम खांडेकर पर पीछे से पीठ पर लाठी बरसा दी। उसके बाद जब खांडेकर ने अपना परिचय बताया तो फिर पुलिस के जवान को अपनी गलती का एहसास हुआ। फिर बाकी के जवान अपने साथ एसडीएम साहब को लेकर वहां से रवाना हुए। 

भारत बंद को लेकर कई स्कूलों को बंद रखा गया। पटना के साथ-साथ बिहार के कई जिलों में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर ट्रेनों के परिचालन को बाधित किया। इस दौरान आरपीएफ और रेल पुलिस ने मोर्चा संभाला और फिर ट्रैक को खाली कराया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

टॅग्स :बिहारआरक्षणPoliceTraffic Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बढ़ा दी है अपनी सियासी सक्रियता, जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

भारततेजस्वी यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कसा तंज, कहा- उन्हें उम्मीद नहीं थी कि तेजस्वी यादव अपने रुख में बदलाव लाएंगे

भारतबिहार में कांग्रेस और राजद में टूट की आशंका पर हो रही है बलवती, ऑपरेशन लोटस की संभावना से दोनों दलों के अंदर मची खलबली

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

भारत अधिक खबरें

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतसंदेशखलि की रेखा पात्रा और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को चुनाव टिकट देना?, पीएम मोदी बोले-महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले गुंडों को पनाह दें रही दीदी?

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

भारत'कांग्रेस का अन्याय देश कभी...,': विपक्ष पर भड़के मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन, दिखे अनोखे अंदाज में