लाइव न्यूज़ :

भारत, ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका के शोधकर्ता कोविड, टीबी के महमारी प्रभाव का अध्ययन करेंगे

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:21 IST

Open in App

भारत, ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका के शोधकर्ताओं का दल इन देशों में कोविड-19 और क्षय रोग के महामारी प्रभाव का अध्ययन करेंगे। यह जानकारी बुधवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने दी। विभाग ने एक बयान में कहा कि इसके तहत इन देशों की संयुक्त शोध टीम कोविड-19 महामारी का क्षय रोग (टीबी) के संक्रमण पर महामारीय लक्षणों के प्रभाव का पता लगाएगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने एक बयान में कहा, ‘‘वे इन दोनों प्रक्रियाओं में साझा प्रणाली का पता लगाएंगे।’’ इसने कहा कि ब्राजील, रूस, भारत और दक्षिण अफ्रीका कोविड-19 के मामलों में वर्तमान में दूसरे से पांचवें पायदान के बीच हैं। ये उन 24 देशों में शामिल हैं जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) सबसे ज्यादा क्षय रोग से प्रभावित देशों में मानता है। इसने कहा कि इसलिए शोध चारों ब्रिक्स देशों में किया जाएगा जहां कोविड-19 और क्षय रोग के सबसे अधिक मामले हैं। गणितीय मॉडल का प्रयोग कर कोविड-19 महामारी और इससे जुड़े उपायों का अन्य बीमारियों एवं क्षय रोग से जुड़ी मौत का आकलन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यइस सूची में भारत का नाम गंभीर चिंता का विषय

स्वास्थ्यसामूहिक प्रयासों से ही हारेगा क्षय रोग

स्वास्थ्यMpox : नया वायरस, नई चिंताएं

भारतMpox Outbreak: केंद्र ने हवाईअड्डों को सतर्क रहने को कहा, 3 अस्पतालों को नोडल केंद्र के रूप में किया चिह्नित

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार