लाइव न्यूज़ :

अनुसंधानकर्ताओं ने आस-पास के ब्रह्मांड में विलय करते तीन विशालकाय ब्लैक होल की खोज की

By भाषा | Updated: August 27, 2021 14:33 IST

Open in App

अनुसंधानकर्ताओं ने कई आकाशगंगाओं से तीन अत्यंत विशाल ब्लैक होल का पता लगाया है जो एक साथ मिलकर तिगुने सक्रिय आकाशगंगा संबंधी नाभिक (गेलेक्टिक न्यूक्लियस) का निर्माण कर रहे हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने शुक्रवार को कहा कि यह नयी खोजी गई आकाशगंगा के केंद्र में स्थित एक जटिल क्षेत्र है जिसकी चमक सामान्य से बहुत अधिक है। आस-पास के ब्रह्मांड में यह दुर्लभ घटना संकेत देती है कि छोटे विलय करने वाले समूह बहुसंख्यक विशालकाय ब्लैक होल का पता लगाने के लिए आदर्श प्रयोगशालाएं हैं और इस तरह की दुर्लभ घटनाओं का पता लगाने की संभावना को बढ़ाते हैं। डीएसटी ने कहा, “विशालकाय कृष्ण विवरों का पता लगाना मुश्किल होता है क्योंकि वे कोई प्रकाश उत्सर्जित नहीं करते हैं। लेकिन वे अपने परिवेश के साथ संपर्क में रहकर अपनी उपस्थिति प्रकट कर सकते हैं।” जब आसपास की धूल और गैस एक विशालकाय ब्लैक होल पर गिरती है, तो कुछ द्रव्यमान ब्लैक होल द्वारा निगल लिया जाता है, लेकिन इसमें से कुछ ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है और विद्युत चुम्बकीय विकिरण के रूप में उत्सर्जित होता है जिससे ब्लैक होल बहुत चमकदार दिखाई देता है। भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के अनुसंधानकर्ताओं की टीम जिसमें ज्योति यादव, मौसमी दास और सुधांशु बर्वे शामिल हैं कॉलेज डी फ्रांस के फ्रंक्वा कॉम्ब्स, चेयर गैलेक्सीज एट कॉस्मोलोजी, पेरिस के साथ, एक ज्ञात अंतःक्रियात्मक आकाशगंगा जोड़ी, एनजीसी 7733, और एनजीसी 7734 का अध्ययन करते हुए पाया कि एनजीसी 7734 के केंद्र से असामान्य उत्सर्जन हो रहा है और एजीसी 7733 के उत्तरी हिस्से में बड़ा एवं चमकीले पिंड दिख रहे हैं। डीएसटी ने बताया, “वैज्ञानिकों का मतलब था कि यह पिंड एनजीसी 7733 हिस्सा नहीं था; बल्कि, यह उसके हिस्से के पीछे एक छोटी अलग आकाशगंगा थी। उन्होंने इस आकाशगंगा का नाम एनजीसी 7733एन रखा है।” यह अध्ययन ‘एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स’ पत्रिका में एक पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos