लाइव न्यूज़ :

अनुसंधानकर्ताओं ने बहुउपयोगी एल्युमिनियम सतह विकसित की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई अनुसंधानकर्ताओं के एक समूह ने एक ‘नैनो स्ट्रक्चर्ड’, खुद साफ होने वाली, टिकाऊ एल्युमिनियम सतह विकसित की है जिसे बायोमेडिकल से लेकर एयरोस्पेस और ऑटोमोबाइल से लेकर घरेलू उपकरणों सहित कई क्षेत्रों में उपयोग किया जा सकता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एल्युमिनियम एक हल्की धातु है, जिसका विविध औद्योगिक उपयोग होता है और इसे आसानी से पिघलाया और नया आकार दिया जा सकता है।

हालांकि, वायु में प्रदूषकों के जमा होने एवं आर्द्रता के चलते वायुमंडलीय क्षरण इसकी क्षमता और टिकाऊपन को सीमित करता है। इसके अलावा, एल्युमिनियम की ऊपरी परत के पानी के साथ बहने से भी पर्यावरणीय और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पैदा होते हैं।

विभाग ने कहा कि इन समस्याओं से निजात पाने के लिए शिव नाडर विश्वविद्यालय की मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के हरप्रीत सिंह ग्रेवाल, हरप्रीत सिंह अरोड़ा और गोपीनाथ पेरूमल तथा भौतिकी विभाग के सजल कुमार घोष और प्रिया मंडल ने संयुक्त रूप से नैनो स्ट्रक्चर्ड एल्युमिनियम सतह विकसित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?