लाइव न्यूज़ :

आईआईटी मंडी के अनुसंधानकर्ताटों ने दाब-विद्युत पदार्थों से बिजली उत्पन्न करने वाली तकनीक पेश की

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी के अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक पेश की है जो दाब-विद्युत (पीजोइलेक्ट्रिक) पदार्थ से बिजली के उत्पादन को बढ़ा सकती है और इसका इस्तेमाल सड़क पर लोगों के चलने से विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए फर्श पर लगने वाले टाइल्स में किया जा सकता है।

पीजोइलेक्ट्रिक (दाब-विद्युत) सामग्री किसी यांत्रिक दबाव में विद्युत प्रवाह उत्पन्न करती हैं।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार उन्होंने यांत्रिक ऊर्जा तथा विद्युत ऊर्जा का अंत: परिवर्तन करने वाले दाब-विद्युत पदार्थों का संख्यात्मक अध्ययन किया और इन सामग्रियों से विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए नयी व्यवस्था की पेशकश की है।

इंजीनियरिंग रिपोर्ट्स पत्रिका में परिणाम प्रकाशित किये गये हैं।

आईआईटी मंडी के एसोसिएट प्रोफेसर राजीव कुमार ने कहा, ‘‘पीजोइलेक्ट्रिक पदार्थों पर दबाव पड़ने पर ये विद्युत ऊर्जा उत्पन्न कर सकते हैं और इसलिए ये बहुत उपयोगी हैं। उदाहरण के लिए लोगों के चलने से या सड़कों पर वाहनों के चलने से सड़कों पर जलने वाली लाइट और सिग्नल के लिए टाइल्स में इन सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा