लाइव न्यूज़ :

मुंबई: पुलिस के समक्ष पेश हुए अर्णब गोस्वामी, साम्प्रदायिक अशांति पैदा करने को लेकर दर्ज है शिकायत

By भाषा | Updated: June 10, 2020 19:45 IST

रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी आरोप लगाया उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध और मीडिया से जुड़े कामों को रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्णब गोस्वामी कथित भड़काऊ टिप्पणी से जुड़े मामले में मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए।बंबई हाई कोर्ट ने अर्णब गोस्वामी को पुलिस के समक्ष पेश होने से छूट देने से इनकार कर दिया था।साम्प्रदायिक अशांति पैदा करने को लेकर अर्णब गोस्वामी के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मुंबई। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी कथित भड़काऊ टिप्पणी से जुड़े एक मामले में तलब किए जाने पर बुधवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए। गोस्वामी दोपहर करीब दो बजे एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाना पहुंचे और वह पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने का इंतजार करते नजर आए।

पुलिस अधिकारियों ने पहले रिपब्लिक टीवी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) एस. सुंदरम से पूछताछ की। उल्लेखनीय है कि बंबई उच्च न्यायालय ने मामले में पुलिस के समक्ष पेश होने से गोस्वामी को छूट देने से मंगलवार को इनकार कर दिया था और उनसे बुधवार को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा था।

नागपुर और मुंबई में गोस्वामी के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं, जिनमें उन पर लॉकडाउन के दौरान बांद्रा रेलवे टर्मिनस के बाहर बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के एकत्र होने के बारे में एक समाचार कार्यक्रम में भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप हैं। पुलिस ने गोस्वामी के खिलाफ दर्ज एक शिकायत के सिलिसले में पूछताछ को लेकर उन्हें तलब किया था।

29 अप्रैल को प्रसारित अपने टीवी कार्यक्रम के जरिए कथित तौर पर साम्प्रदायिक अशांति पैदा करने को लेकर उनके खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई गई थी। अदालत ने उन्हें पायधुनी के बजाय एनएम मार्ग पुलिस थाने में पेश होने की इजाजत दी थी।

दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण के अत्यधिक मामले सामने आने के कारण पायधुनी को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। थाने के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए गोस्वामी ने आरोप लगाया उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध से और मीडिया से जुड़े कार्यों में जानबूझ कर व्यवधान डालने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

गोस्वामी ने कहा, ‘‘मैं एन एम जोशी मार्ग पुलिस थाने पर हूं। मेरे सीएफओ से छह घंटे से पूछताछ हो रही है और मैं अपनी बारी के लिये तीन घंटे से इंतजार कर रहा हूं। यह स्पष्ट रूप से और खुल्लमखुल्ला राजनीतिक प्रतिशोध है। वाड्रा कांग्रेस धड़ल्ले से मुंबई पुलिस का दुरूपयोग कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पालघर और बांद्रा प्रवासियों के प्रदर्शन की कवरेज के लिये मैं हमेशा खड़ा हूं। नये भारत में न्यू मीडिया मजबूत हो रहा है। यह लुटियंस ब्रिगेड के आत्मावलोकन करने का वक्त है।’’ यह पूछे जाने पर कि चैनल के सीएफओ को पूछताछ के लिये क्यों बुलाया गया, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने संकेत दिया कि यह चैनल के कामकाज की प्रक्रिया को समझने का हिस्सा हो सकता है।

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीमुंबई पुलिसबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील