लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले संदिग्ध आतंकी हिरासत में, अक्षरधाम मंदिर को उड़ाने की थी तैयारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 8, 2018 07:54 IST

गणतंत्र दिवस के आसपास देश की राजधानी दिल्ली को अशांत करने के इरादे से दो संदिग्ध आतंकवादी सक्रिय हैं।

Open in App

गणतंत्र दिवस की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट है। रविवार को पुलिस ने मथुरा में निजामुद्दीन भोपाल ट्रेन से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।  जिसके बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी  ने कबूला है कि वो और उसके दोस्त 26 जनवरी के दौरान दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले को अंजाम देने वाले थे। 

दिल्ली पुलिस गिरफ्तार शख्स के साथियों की तलाश में कई जगह छापेमारी की है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों संदिग्ध आतंकी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धमाका करने की फिराक में हैं। इसके अलावा ये गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी विस्फोट करने के प्लान पर काम रहे हैं।

आगरा से पुलिस को मिला हमले का सबूत

पुलिस के मुताबिक हाल ही में यूपी के आगरा स्थित छजारसी से एक संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ में गिरफ्तार शख्स ने बताया कि दो संदिग्ध आतंकी 26 जनवरी के आसपास दिल्ली में वारदात को अंजाम देने के इरादे से सक्रिय हैं। दोनों आतंकी अक्षरधाम मंदिर को निशाना बनाना चाहते हैं। ये भी बताया कि ये दोनों संदिग्ध आतंकी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में स्थित अल राशिद होटल और झमाझम गेस्ट हाऊस में ठहरे थे, जहां पुलिस ने इसको पकड़ा है।

जांच में पता चला कि उस शख्स का नाम बिलाल अहमद वागय है जो कि कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। उसने बताया कि वह और उसके दो कश्मीरी साथी 26 जनवरी के कार्यक्रम और अक्षरधाम मंदिर पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे। उसके दो साथी जामा मस्जिद के पास दो होटलों में ठहरे हुए हैं। बिलाल ने बताया कि इन होटलों में दिल्ली से निकलने के पहले वह भी ठहरा था। फिलहाल पूरे दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसआतंकी हमलाआतंकवादीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील