लाइव न्यूज़ :

Republic Day Parade: महाकुंभ का आयोजन प्रदर्शित करती उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला पुरस्कार?, जम्मू-कश्मीर राइफल्स दल सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित, देखें विजेता लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 15:50 IST

Republic Day Parade: आंध्र प्रदेश की झांकी में पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौनों को प्रदर्शित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्णायकों के तीन पैनल का गठन किया गया था।गुजरात की झांकी (स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास) पहले स्थान पर रही।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी घोषित किया गया। 

Republic Day Parade: महाकुंभ का आयोजन प्रदर्शित करती उत्तर प्रदेश की झांकी को इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में पहला पुरस्कार मिला वहीं जम्मू कश्मीर राइफल्स के दल को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित किया गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में त्रिपुरा की झांकी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। त्रिपुरा की झांकी का विषय 'सनातन श्रद्धा' था। आंध्र प्रदेश की झांकी ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। आंध्र प्रदेश की झांकी में पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौनों को प्रदर्शित किया गया था।

केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सहायक बलों की श्रेणी में दिल्ली पुलिस को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किया गया। दलों और विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और केंद्र सरकार के विभागों की झांकियों का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायकों के तीन पैनल का गठन किया गया था।

इसके अतिरिक्त, 26 से 28 जनवरी तक ‘‘माई गोव पोर्टल’’ पर नागरिकों से उनकी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग टुकड़ियों को 'पसंदीदा श्रेणी' के रूप में वोट देने के लिए एक ऑनलाइन मतदान कराया गया। इस ‘पोल’ में, गुजरात की झांकी (स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास) पहले स्थान पर रही।

जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश (महाकुंभ 2025) और उत्तराखंड (सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक खेल) की झांकी रही। सिग्नल्स दल को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किया गया। इस ‘पोल’ में, सीआरपीएफ का मार्चिंग दल केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी घोषित किया गया। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसमहाकुंभ 2025उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो