लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं जा सकेंगे 15 साल से कम के बच्चे और वैक्सीन नहीं लेने वाले लोग, जानें नई गाइडलाइन

By भाषा | Updated: January 24, 2022 13:18 IST

Republic Day 2022: दिल्ली पुलिस की ओर से गणतंत्र दिवस में जाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों को इस बार गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देगणतंत्र दिवस परेड में इस बार पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोगों को ही जाने की इजाजत।कार्यक्रम में 15 साल से कम उम्र के बच्चों को जाने की अनुमति नहीं होगी, दिल्ली पुलिस ने जारी की गाइडलाइन।सभी के लिए मास्क लगाने, एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखने जैसे कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी होगा।

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड रोधी पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोगों को ही शिरकत करने की इजाजत है तथा 15 साल से कम उम्र के बच्चों को कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं है।

पुलिस ने यह भी कहा कि लोगों को 26 जनवरी को राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मास्क लगाने, एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखने समेत कोविड संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

पुलिस ने ट्वीट किया कि समारोह में शामिल होने के लिए “जरूरी है कि कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लगवाई गई हों। आंगुतकों से आग्रह है कि वे अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र लेकर आएं।” उसने कहा कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों को समारोह में आने की इजाजत नहीं है। गौरतलब है कि कोविड रोधी टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था और इस महीने से यह 15-18 साल के उम्र के किशोरों के लिए भी शुरू कर दिया गया है।

सुबह सात बजे से परेड स्थल पर पहुंच सकते हैं लोग

दिल्ली पुलिस ने दिशा-निर्देशों में कहा कि आंगुतकों के बैठने के लिए खंड सुबह सात बजे खोल दिए जाएंगे और वे इसके हिसाब से पहुंचे। उसने कहा कि पार्किंग का स्थान सीमित है, लिहाज़ा आंगुतकों को सलाह दी जाती है कि वे कार पूल करें या टैक्सी का इस्तेमाल करें।

पुलिस ने लोगों से वैध पहचान पत्र लाने और सुरक्षा जांच में सहयोग करने का भी आग्रह किया है। पुलिस ने ट्वीट किया कि हर पार्किंग क्षेत्र में रिमोट नियंत्रित कार लॉक की चाबियों को जमा कराने की भी व्यवस्था है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने रविवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के लिए 27 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है तथा आतंक रोधी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

कमांडो, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों और जवान भी तैनात

उन्होंने कहा कि पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और निरीक्षक, उप निरीक्षक रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अस्थाना ने कहा कि सशस्त्र पुलिस बल और कमांडो, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों तथा जवानों को भी तैनात किया गया है।

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में मीडिया से बात करते हुए अस्थाना ने कहा था कि 71 डीसीपी, 213 एसीपी और 753 निरीक्षकों समेत दिल्ली पुलिस के 27,723 कर्मियों को परेड की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। इनकी सहायता के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 65 कंपनियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने में दिल्ली पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से आतंक रोधी उपाय और मजबूत किये हैं। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्ली पुलिसकोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए