लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेडः असम को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार, दूसरे स्थान पर यूपी और ओडिशा

By भाषा | Updated: January 28, 2020 20:28 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने “विशेष शिल्प कौशल और संस्कृति” विषय पर आधारित असम की झांकी को मंगलवार को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार दिया। रक्षा मंत्री द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ओडिशा और उत्तर प्रदेश की झांकी को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा की झांकी में भगवान लिंगराज का मंदिर प्रदर्शित किया गया था।उत्तर प्रदेश की झांकी में सर्व धर्म समभाव की भावना को दिखाया गया था।

गणतंत्र दिवस पर रविवार आयोजित हुई परेड में असम की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने “विशेष शिल्प कौशल और संस्कृति” विषय पर आधारित असम की झांकी को मंगलवार को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार दिया। रक्षा मंत्री द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ओडिशा और उत्तर प्रदेश की झांकी को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

ओडिशा की झांकी में भगवान लिंगराज का मंदिर प्रदर्शित किया गया था और उत्तर प्रदेश की झांकी में सर्व धर्म समभाव की भावना को दिखाया गया था। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 झांकियां प्रदर्शित की गयी थीं।

विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की कुल छह झांकियों में से जल शक्ति मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की झांकियों को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार दिया गया। “कश्मीर से कन्याकुमारी” विषय पर आधारित केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी को देश के विभिन्न भागों को फूलों के माध्यम से दिखाने के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। सिंह ने दिल्ली के सर्वोदय कन्या विद्यालय के बच्चों को सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसअसमउत्तर प्रदेशओड़िसाराजनाथ सिंहअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार