लाइव न्यूज़ :

Republic Day: राज्यपाल ने आंध्र की तीन राजधानियों के प्रस्ताव को ऐतिहासिक करार दिया

By भाषा | Updated: January 26, 2020 16:14 IST

विजयवाड़ा के आईजीएमसी स्टेडियम में ध्वजारोहण के बाद सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने संसाधनों के समान वितरण और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास का ख्याल रखने के लिए राजधानी के कामकाज के विकेंद्रीकरण एवं वितरण करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ध्वजारोहण किया राज्यपाल ने आंध्र की तीन राजधानियों के प्रस्ताव को ऐतिहासिक करार दिया

आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कहा कि राज्य प्रशासन के विकेंद्रीकरण के माध्यम से समावेशी वृद्धि और समेकित विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने को तैयार है। विजयवाड़ा के आईजीएमसी स्टेडियम में ध्वजारोहण के बाद सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने संसाधनों के समान वितरण और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास का ख्याल रखने के लिए राजधानी के कामकाज के विकेंद्रीकरण एवं वितरण करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन के विकेंद्रीकरण से लोग सरकार के करीब आते हैं और विभाजनकारी प्रवृतियों पर अंकुश लगता है जो असमान अवसरों एवं संपत्ति के केंद्रीकरण से उत्पन्न कुंठा के चलते पैदा होती है। उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका में जिस स्वतंत्रता , समानता और भाईचारे का उल्लेख है उसका मतलब है कि सामाजिक -आर्थिक विकास के फल समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और सरकार महज कुछ वर्गों या क्षेत्र के पक्ष में काम न करे।

उनका बयान वाईएसआर कांग्रेस सरकार द्वारा विशाखापत्तनम में कार्यकारी राजधानी, कुरनुल में न्यायिक और अमरावती में विधायी राजधानी स्थापित करने के प्रस्ताव की पृष्ठभूमि में आया है। राज्यपाल ने सलामी गारद पेश किए जाने के बाद गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, मुख्य सचिव नीलम साहनी, पुलिस महानिदेशक गौतम स्वांग, प्रधान सचिव (राजनीतिक) प्रवीण प्रकाश तथा अन्य शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसवाई एस जगमोहन रेड्डीगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील