लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस: LoC, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के साथ नहीं हुआ मिठाइयों का आदान-प्रदान

By भाषा | Updated: January 27, 2020 04:46 IST

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय एवं पाकिस्तानी बल आमतौर पर अपने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवसों एवं उत्सवों पर मिठाइयां बांटते और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन केंद्रशासित प्रदेश में आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन और लगातार संघर्षविराम उल्लंघनों के कारण पिछले कुछ साल से इस परम्परा का पालन नहीं किया जा रहा है।

Open in App

पाकिस्तान की सेना द्वारा पुंछ में भारतीय सेना के एक पोर्टर का सिर कलम किए जाने की हालिया घटना के कारण बढ़े तनाव के बीच गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी बलों के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय एवं पाकिस्तानी बल आमतौर पर अपने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवसों एवं उत्सवों पर मिठाइयां बांटते और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन केंद्रशासित प्रदेश में आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन और लगातार संघर्षविराम उल्लंघनों के कारण पिछले कुछ साल से इस परम्परा का पालन नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस साल भी गणतंत्र दिवस पर मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ। पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक हमले में 10 जनवरी को सेना के पोर्टर मोहम्मद असलम (28) का सिर कलम कर दिया था और तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया था। इस बीच, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने सीमा के पास विभिन्न शिविरों और जम्मू के आंतरिक इलाकों में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसजम्मू कश्मीरइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील