लाइव न्यूज़ :

Republic Day: कांग्रेस ने PM मोदी को भेजी संविधान की प्रति, कहा- अगर देश को बांटने से फुर्सत मिल जाए तो इसे पढ़ें

By भाषा | Updated: January 26, 2020 16:24 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने प्रधानमंत्री को संविधान की प्रति भेजे जाने की रशीद शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, आप तक संविधान जल्द पहुंच रहा है।मुख्य विपक्षी पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता के अनुसार ‘अमेजन’ के जरिए प्रधानमंत्री को संविधान की प्रति भेजी गई है।

कांग्रेस ने देश के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संविधान की प्रति भेजी और तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें ‘देश को बांटने’ से समय मिल जाए तो इसे पढ़ें। मुख्य विपक्षी पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता के अनुसार ‘अमेजन’ के जरिए प्रधानमंत्री को संविधान की प्रति भेजी गई है।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को संविधान की प्रति भेजे जाने की रशीद शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, आप तक संविधान जल्द पहुंच रहा है। आपको देश को बांटने से समय मिल जाए तो कृपया इसे पढ़ें।’’

विपक्षी दल ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा यह समझ नहीं पाई है कि सभी नागरिकों को संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत कानून को लेकर समानता हासिल है। सीएए में इस अनुच्छेद का पूरी तरह उल्लंघन किया गया।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं। 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप