लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2025: स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया?, मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा-सपनों को साकार...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2025 12:57 IST

Republic Day 2025: आतिशी ने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के समाज के निर्माण के लिए दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई जहां प्रत्येक नागरिक सशक्त हो और उसे समान अवसर प्राप्त हों।

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्रता सेनानियों और बाबा साहेब के सपनों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।एक समय था जब दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब थी।निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा और चौबीसों घंटे बिजली प्रदान करता है।

Republic Day 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और कहा कि देश के लिए उनके (स्वतंत्रता सेनानियों के) सपनों को साकार करने के वास्ते उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। यहां छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में बोलते हुए, आतिशी ने लोगों से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘भगत सिंह, महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय और चंद्रशेखर आजाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने बारे में नहीं, देश के बारे में सोचा।’’ आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने भारत की परिवर्तनकारी यात्रा और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने में बी.आर आंबेडकर के नेतृत्व में तैयार किए गए संविधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और बाबा साहेब के सपनों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।

हमारा संविधान समान अवसरों की अवधारणा पर आधारित है और दिल्ली सरकार इसे साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।’’ आतिशी ने प्रमुख क्षेत्रों, विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में दिल्ली सरकार के कामों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘एक समय था जब दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब थी।

गरीब परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती थी, जिससे गरीब कभी उबर नहीं पाते थे। आज, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके इन परिवारों के जीवन को बदल दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है जो निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा और चौबीसों घंटे बिजली प्रदान करता है।

ये उन लोगों के सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम हैं जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी।’’ आतिशी ने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के समाज के निर्माण के लिए दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई जहां प्रत्येक नागरिक सशक्त हो और उसे समान अवसर प्राप्त हों।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025आतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील