लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2024: देश में गणतंत्र की धूम, संघ के नागपुर मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, मोहन भागवत ने कहा- "सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे तो चमत्कार होंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 26, 2024 09:21 IST

75वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय पर धवजारोहण का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसंघ के नागपुर स्थित मुख्यालय पर धवजारोहण का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, ली सलामी भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने भाजपा दफ्तर पर फहराया तिरंगा

नागपुर: देश आद 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर सारे देश में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)) के नागपुर स्थित मुख्यालय पर धवजारोहण का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रीय धव्ज फहराया और सलामी ली।

झंडा फहराने के बाद मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा, ""भारत के लोगों की शक्ति अनंत है। जब यह शक्ति बढ़ती है तो कई चमत्कार करती है। आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। हम तभी कुछ हासिल कर सकते हैं जब हम भाईचारे की भावना से बाध्य हों। हमारे देश में विविधता को स्वीकार करने की परंपरा है। जब सभी लोग भाईचारे की भावना के साथ मिलकर काम करेंगे और संविधान का पालन करेंगे तो देश ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा।"

26 जनवरी इस समय पूरे देश में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न राज्यों मसलन तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, गोवा सहित अन्य राज्यों की राजधानियों में राज्यपालों द्वारा ध्वजारोहरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।

वहीं आईटीबीपी के जवानों ने देश की राजधानी दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर बर्फ से ढंकी चीन की भारतीय सीमा पर तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।

देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड 'महिला केंद्रित' होगी, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिकाओं को दर्शाएगा। इस वर्ष भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जो 26 जनवरी 1950 को संविधान को अपनाने और संप्रभुता की प्राप्ति का प्रतीक है।

संविधान सभा ने अपना पहला सत्र दिसंबर 1946 में और आखिरी सत्र नवंबर 1949 में आयोजित किया, जिसके एक साल बाद संविधान लागू किया गया और मसौदा समिति के प्रमुख डॉ. बीआर अंबेडकर थे। इस कारण से डॉ. भीम राव अंबेडकर को भारत के 'संविधान का जनक' कहा जाना है। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की थीम 'विकसित भारत' और 'भारत: लोकतंत्र की मातृका' है, जो देश की आकांक्षाओं और लोकतंत्र के पोषक के रूप में इसकी भूमिका का प्रतीक है।

कर्तव्य पथ पर सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाली परेड करीब 90 मिनट तक चलेगी। पहली बार परेड की शुरुआत 100 महिला कलाकार भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए करेंगी। परेड की शुरुआत महिला कलाकारों द्वारा बजाए जाने वाले शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि संगीत के साथ होगी।

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की यात्रा से होगी, जहां वह पुष्पांजलि अर्पित करके शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर जाएंगे।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसआरएसएसनागपुरमोहन भागवतजेपी नड्डाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?