लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2020: आज गणतंत्र दिवस के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल, डायवर्ट होंगे ये रास्ते, बंद रहेंगे कुछ मेट्रो स्टेशन

By भाषा | Updated: January 23, 2020 10:25 IST

Republic Day Parade full dress rehearsal: गुरुवार को फुलड्रेस रिहर्सल सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर विजयचौक से शुरू होगा और लालकिले पर इसका समापन होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों पर सुबह पांच बजे से लेकर दिन के 12 बजे तक प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे। एन एच 24 से आने वाली बसें रोड नंबर 56 पर मुड़ेंगी और आईएसबीटी उनका गंतव्य होगा।

गणतंत्र दिवस के लिए 23 जनवरी को दिल्ली में फुल ड्रेस रिहर्सल होनी है। इसके चलते दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। अगर 23 जनवरी और 26 जनवरी को आप भी घर से बाहर निकल रहे हैं तो इन निर्देशों को जान लीजिए अन्यथा आपको भी जाम में फंसना पड़ सकता है। गुरुवार को फुलड्रेस रिहर्सल सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर विजयचौक से शुरू होगा और लालकिले पर इसका समापन होगा। यह राजपथ, सी हेक्सागोन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर और नेताजी सुभाषमार्ग से गुजरेगा। परामर्श के अनुसार राजपथ पर विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक यातायात पर बुधवार शाम छह बजे से लेकर बृहस्पतिवार को परेड समाप्त होने तक पाबंदी होगी। उसके बाद शनिवार शाम छह बजे से लेकर रविवार को परेड के समाप्त होने तक यातायात निषिद्ध रहेगा।

परामर्श के मुताबिक बृहस्पतिवार को यात्रियों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध तो रहेंगी लेकिन केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों पर सुबह पांच बजे से लेकर दिन के 12 बजे तक प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे। इसी तरह रविवार को केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार सुबह पांच बजे से लेकर 12 बजे तक और लोक कल्याण मार्ग एवं पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार सुबह पौने नौ बजे से लेकर 12 बजे तक बंद रहेंगे।

बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे से लेकर डेढ़ बजे तक आईएसबीटी सरायकाले खां और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंगरोड से गुजरने की इजाजत होगी। शनिवार और रविवार को भी ऐसे वाहनों पर ऐसी ही पाबंदी होगी। परामर्श के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 15 फरवरी तक पारा ग्लाइडर, पारा मोटर, हैंग ग्लाइडर, मानवरहित विमान, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के विमान, सूक्ष्म हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने पर, पारा जंपिंग आदि पर पाबंदी रहेगी।

बृहस्पतिवार और रविवार को सुबह सात बजे से मदर टेरेसा क्रीसेंट, बाबा खड़ग सिंह मार्ग, अशोका रोड, संसद मार्ग, टाल्स्टॉय मार्ग, कस्तूरबा गांधी मार्ग, फिरोजशाह रोड, भगवान दास रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, हुमायूं रोड, ए पी जे अब्दुल कलाम मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग और सरदार पटेल मार्ग पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और उन पर उन्हें चलने की इजाजत नहीं होगी। गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम को आने वाली बसें एन एच 24 एवं रिंग रोड लेंगी और भैरों रोड पर उनका गंतव्य खत्म हो जाएगा। एन एच 24 से आने वाली बसें रोड नंबर 56 पर मुड़ेंगी और आईएसबीटी उनका गंतव्य होगा।

गाजियाबाद की ओर से आने वाली बसें मोहन नगर की ओर मुडेंगी और वे भोपरा चुंगी से होते हुए वजीराबाद ब्रिज की ओर जा सकेंगी। धौलाकुंआ की तरफ से आने वाली बसों का मार्ग वहीं खत्म हो जाएगा। पुलिस ने कहा है कि यदि कोई अज्ञात वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो कृपया, निकटतम थाने को सूचित करें।

टॅग्स :गणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए