लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस पर आसियान देशों के ये 10 प्रमुख होंगे मुख्य अतिथि, पीएम मोदी ने की मुलाकात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 25, 2018 17:06 IST

सभी आसियान देशों के प्रमुख पहली बार गणतंत्र दिवस में अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को आसियान देशों के प्रतिनिधि से मुलाकात की। पीएम मोदी ने उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और संबंधों को मजूबत बनाने पर जोर दिया। बता दें कि आसियान देशों के नेता 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होगें। यह आयोजन राष्ट्रपति भवन में आयोजित की गई।  इससे पहले आसियान देशों के नेताओं का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया। इस बैठक में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पीएम मोदी मौजूद थे।

 

अगल-अलग देशों से द्विपक्षीय मुलाकत 

इस औपचारिक बैठक में पीएम मोदी ने सबसे पहले ब्रुनेई के सुल्तान हसनाल बोलकया से मुलाकात की। मुलाकात में रक्षा, सुरक्षा, उर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अंतरक्षित जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। इसके बाद पीएम मोदी सिंगापुर के पीएम ली हसीन लुंग से भी मुलाकात की और वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और जनसंपर्क से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। इतना ही नहीं उन्होंने अर्थव्यवस्था व पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

इसी क्रम में थाईलैंड के पीएम जनरल प्रयुत चान ओचा से भी पीएम मोदी ने द्विपक्षीय बैठक की। उनके बीच आर्थिक व वाणिज्यिक आदान-प्रदान, संपर्क, रक्षा व सुरक्षा, सांस्कृतिक सहयोग और जनसंपर्क पर बातची हुई।  इस औपचारिक बैठक में पड़ोसियों देशों के सीमा पर चीन के बढ़ते सैन्य दखल पर भी चर्चा की गई। 

 

गणतंत्र दिवस पर ये 10 होंगे मुख्य अतिथि

1. कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुलिओन सेन 2. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो3. थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रायुत चान-ओ-चा 4. म्यांमार की सर्वोच्च नेता आंग सान सू की5. ब्रुनेई के सुल्तान हसनअल बोल्किया6. सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग7. मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक8.वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुयेन शुयान फुक 9. लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलौन सिसोलिथ10. फिलीपींस के राष्ट्रपति ड्रिगो दुतेर्ते

टॅग्स :पीएम मोदीगणतंत्र दिवसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया